फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The municipality will provide dustbins to every household, separating wet and dry waste.

Budaun News: नगर पालिका हर घर को देगी कूड़ादान, गीला-सूखा कचरा होगा अलग

Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The municipality will provide dustbins to every household, separating wet and dry waste.
शहर नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर। स्रोत पालिका
बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के हर घर को दो-दो कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इन कूड़ेदान का उद्देश्य गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा करना है। पालिका कर्मचारी रोजाना घर-घर जाकर अलग-अलग कचरा उठाएंगे। उसके बाद इससे खाद बनाई जाएगी। इस योजना को लागू करने पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग से मिलनी वाली धनराशि से कूड़ेदान खरीदकर लोगों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह बड़े कूड़ेदान रखे गए हैं। लोग इन्हीं में कचरा डालते रहे हैं। कई बार आवारा मवेशी कूड़ेदान को गिरा देते हैं, जिससे कचरा सड़क पर बिखर जाता है। कूड़ेदान भर जाने पर लोग सड़क किनारे ही कचरा डाल देते हैं। इससे सड़कों पर गंदगी फैलने के साथ ही नालियां जाम हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में 29 वार्ड और करीब 28 हजार घर हैं। नगर पालिका की योजना है कि घर-घर से अलग-अलग कचरा उठाने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। उससे शहर में कूड़ा कलेक्शन सही तरीके से होगा। इससे गीले और सूखे कचरे को अलग करने से निस्तारण की प्रक्रिया आसान होगी। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जिसका इस्तेमाल खेतों और बागवानी में हो सकेगा। वहीं, सूखे कचरे-जैसे प्लास्टिक, बोतलें, कागज और धातु की वस्तुएं-रीसाइक्लिंग के लिए भेजी जाएगी। इससे कचरे के ढेर कम होंगे और प्रदूषण पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अभी तीन मोहल्लों से घर-घर उठा रहे कूड़ा
-नगर पालिका की ओर शहर के नेकपुर, गांधी नगर और शहबाजपुर मोहल्लों में घर-घर कूड़ा उठान की प्रक्रिया चल रही है। इससे लोगोें को काफी राहत है। ईओ का कहना है कि इस योजना को सभी वार्ड में लागू किया जाएगा। इसके लिए 11 और ई-रिक्शा ले लिए गए हैं। उनको भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही और ई रिक्शा लेने की तैयारी हैै।
-----------
प्रतिदिन निस्तारित किया जाएगा पांच टन कूड़ा
नगर पालिका की ओर से वर्ष 2021 में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया गया। तब से उसका भरपूर उपयोग नहीं हो सका। घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठान योजना से इसको संचालित किया जा सकेगा। अभी तीन मोहल्लों से अभी कूड़ा वहां पर पहुंच रहा हैं। उसको अलग-अलग करने का काम वहां पर किया जा रहा है। इस एमआरएफ सेंटर पर पांच टन कूड़ा प्रतिदिन निस्तारित किया जा सकता है।
----------
कूड़ा उठाने और सफाई के लिए संसाधनन
नगर पालिका के पास साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए दो जेसीबी, दो चेन एक्वेटर, चार ई रिक्शा, 16 टिपर, 16 हाथ ठेली, 200 स्थायी कर्मचारी, 40 संविदा कर्मचारी और 150 आउट सोर्सिंग कर्मचारी लगाए गए हैं।
---------
क्या बोले नगर के लोग
नेकपुर के प्रमोद, सर्वेश, रवि ने बताया कि पहले कूड़ा फेंकने के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जाना होता था। कई बार मजबूरी मेें कूड़ा सड़क पर ही फेंकना पड़ता था। नाली चोक होने से सड़क पर पानी आ जाता था, लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं है। घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। गांधी नगर निवासी सोनू, मोहित का कहना है कि घर-घर कूड़ा उठने से काफी फायदा हो गया है।

----------
वर्जन--
-शहर के प्रत्येक घर में दो-दो कूड़ेदान रखवाने की योजना है। इस योजना के लागू होने के बाद में हर घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग मिल सकेगा। इससे कर्मचारियों को परेशानी नहीं होगी। शहर की सड़कों पर भी कूड़ा फेंकना बंद हो जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed