{"_id":"67c3661d119b59c4000e4e29","slug":"the-moon-was-sighted-today-is-the-first-fast-of-blessings-and-blessings-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135076-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चांद का हुआ दीदार, रहमतों-बरकतों का पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चांद का हुआ दीदार, रहमतों-बरकतों का पहला रोजा आज
Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रमजान को लेकर बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
बदायूं। चांद का दीदार होने के साथ ही माह-ए-रमजान का आगाज हो गया। शनिवार को चांद दिखने पर लोगों में उत्साह का माहौल है। मस्जिद एवं घरों में रोजा रखने की तैयारी शुरू कर दी गईं। रविवार को रहमतों-बरकतों के लिए पहला रोजा रखा जाएगा। जिले में विशेष नमाज तरावीह जामा मस्जिद शम्सी समेत सभी जगह शुरू हो गईं।
रमजान का चांद दिखने पर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह देखा गया। शहर के घंटाघर, छह सड़का, चूना मंडी पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। लोग सेहरी और इफ्तार की सामग्री की खरीदारी में जुट गए। इसमें खजूर, बेसन, रिफाइंड तेल, पापड़, कचरी, चना, मटर, डबल रोटी, शर्बत ब्रेड, बंद, रमजानी रोटी की बिक्री सबसे ज्यादा हुई।
मौलाना शाने आलम खान ने बताया कि रमजान शरीफ के माह का चांद शनिवार को नजर आ गया है। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने कहा मुसलमान रोजा, नमाज तरावीह और कुरआन की तिलावत की विशेष इबादत करें। रमजान बहुत ही मुबारक महीना है। इस महीने को इबादत में गुजारे। मुफ्ती तय्यब कादरी मक्की ने कहा है कि रमजान में इबादत करें तथा देश में भाईचारे के लिए दुआ करें। मस्जिद के सामने गाड़ियों की पार्किंग उचित ढंग से करें।उन्होंने कहा रोजा इफ्तार पार्टियों में गरीबों को शामिल करें और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई रखें।