Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Current surged through a steel rod the moment it touched an electric wire; two people sustained burns.

Budaun News: विद्युत तार से छूते ही सरिया में दौड़ा करंट, दो लोग झुलसे

Thu, 12 Nov 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Current surged through a steel rod the moment it touched an electric wire; two people sustained burns.
उझानी। घरेलू हैंडपंप को ठीक कराते समय विद्युत तार से सरिया छूते ही करंट दौड़ गया। हादसे में गृहस्वामी समेत मैकेनिक झुलस गए। दोनों झटके के साथ आंगन में गिर गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में मंगलवार शाम हुआ। गांव के रुस्तम सिंह के घर में हैंडपंप खराब हो गया था। उन्होंने अपने ही गांव के मैकेनिक विक्रम सिंह को हैंडपंप ठीक कराने के लिए बुला लिया। बताते हैं कि रुस्तम सिंह और मैकेनिक दोनों मिलकर हैंडपंप का सरिया धीरे-धीरे ऊपर निकाल रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वह घर की दीवार के पास विद्युत तार से छू गई। सरिया में करंट दौड़ते ही दोनों के हाथ झुलस गए। करंट के झटके से दोनों आंगन में गिर पड़े। परिवार के लोग दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गृहस्वामी ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि हादसे के बाद पड़ोस के लोगों ने मैकेनिक समेत उनके पैर भी सहलाने शुरू कर दिए। विद्युत तार उनके घर की दीवार से सटे गलियारे में हैं। सरिया करीब 15 फुट लंबी थी। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed