{"_id":"6af4b7a5374cb98664095cf7","slug":"cooperative-society-locked-video-of-dap-being-transported-in-an-e-rickshaw-goes-viral-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177428-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहकारी समिति पर ताला, ई-रिक्शा में डीएपी ले जाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहकारी समिति पर ताला, ई-रिक्शा में डीएपी ले जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
दातागंज। खाद की किल्लत के बीच दातागंज की सहकारी साधन समिति उरेना में डीएपी की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी गोदाम पर ताला लटका रहता है, लेकिन बाहर खाद बेची जा रही है। ई-रिक्शा से डीएपी ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। किसानों ने निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलने की भी शिकायत की है। मामले में जांच शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सहकारी साधन समिति उरेना के गोदाम पर ताला लगा दिख रहा है, जबकि बाहर ई-रिक्शा पर लोग डीएपी ले जाते हुए दिख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समिति सचिव ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर ली है। आरोप है कि उन्हें गोदाम की चाबी सौंप दी जाती है।
इसके बाद मर्जी से खाद बेची जा रही है। सचिव की गैरमौजूदगी में भी बिक्री जारी रहती है। रबी बुवाई के समय खाद के लिए परेशान किसान व्यवस्था से नाराज हैं। किसानों का कहना है कि ताले वाले गोदाम से बाहर बिक्री किसकी अनुमति से हो रही है। इससे लोगों को डीएपी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
एआर कोऑपरेटिव विवेक कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी होते ही इसकी जांच एडीओ को दी गई है। वह बृहस्पतिवार को जांच करेंगे, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।