Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man, fleeing to save his life following a dispute at a flour mill, fell into a pond and died.

Budaun News: चक्की पर हुए विवाद में जान बचाकर भागे युवक की तालाब में गिरकर मौत

Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man, fleeing to save his life following a dispute at a flour mill, fell into a pond and died.
बदायूं के दातागंज में तालाब में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों के हत्या के आरोप लगाने के बाद ​
दातागंज। गांव नथनीपुर में मंगलवार शाम उमेश उर्फ सोनी (18) गेहूं पिसाने ऋषिपाल की आटा चक्की पर गया था। वहां चक्की मालिक के बेटों ने उमेश पर तौलने वाला लोहे का बाट चोरी करने का आरोप लगाया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। हमले से बचने के लिए भागा उमेश नजदीक के तालाब में गिर गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गोताखोर ने युवक का शव निकाला। उसके चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने आटा चक्की संचालक और उसके बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे नथनीपुर गांव निवासी गणपत ने बताया कि उसका 18 वर्षीय भाई उमेश उर्फ सोनी मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव में ऋषिपाल की आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। चक्की पर ऋषिपाल के बेटों ने उमेश पर तौलने वाला बाट चोरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान ऋषिपाल के बेटे मुनेंद्र समेत अन्य लोगों ने लोहे के बाट से उमेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। जान बचाने के लिए उमेश वहां से भागा। हड़बड़ाहट में वह गांव के पास स्थित तालाब में गिर गया। उमेश के तालाब में गिरने की सूचना मिलने पर वह, उसका एक और भाई उमेश को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगे थे। वह किसी तरह बाहर निकल आए।
आरोप है कि इस दौरान ऋषिपाल और उनके बेटे पास खड़े देखते रहे, उन्होंने कोई मदद नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने तैरकर और छोटी नावों की मदद से देर रात तक उमेश की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पर रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुधवार सुबह गोताखोर बुलाए गए। करीब नौ बजे उन्होंने तालाब से उमेश का शव बरामद किया।
चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने आटा चक्की संचालक व उसके बेटों पर हत्या की आशंका जताई है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई। परिजनों ने आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।

डूबने के कारण हुई उमेश की मौत

उमेश उर्फ सोनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में उमेश की मौत का कारण डूबने से बताया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन उन चोटों के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, चोटों के निशान उसके साथ मारपीट होने का इशारा कर रहे हैं।

बदायूं के दातागंज में तालाब में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों के हत्या के आरोप लगाने के बाद 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed