{"_id":"6af4b751fef53a1bbf05d7d5","slug":"awadhesh-murder-case-two-sons-of-the-main-accused-arrested-axe-and-shovel-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177441-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी के दो बेटे गिरफ्तार, कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी के दो बेटे गिरफ्तार, कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद
विज्ञापन
बदायूं के मूसाझाग में अवधेश हत्याकांड में पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी के दोनों बेटे। स्त्रो
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरुगांव में अवधेश की कुल्हाड़ी व फावड़े से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनेंद्रभान के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और फावड़ा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनेंद्रभान को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक, पांच नवंबर को गांव गुरुगांव निवासी गंगाराम के बेटे अवधेश की घर में घुसकर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने मुनेंद्रभान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मुनेंद्र भान के बेटे राजन बाबू और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले उनकी बहन को गांव के अवधेश का भतीजा अमन अपने साथ ले गया था। पांच नवंबर को बहन की नोएडा से बरामदगी की जानकारी मिलने पर वे थाने पहुंचे थे। वहां बहन ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। घर लौटने पर अवधेश से उनकी कहासुनी हो गई। गुस्से में उन्होंने कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।