फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   "The month of Ramadan Rahul will Sahaswan '

‘रमजान के महीने में  सहसवान आएंगे राहुल’

Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
‘रमजान के महीने में 
विज्ञापन

सहसवान आएंगे राहुल’
पूर्व केंद्रीय मंत्री शेरवानी ने शहबाजपुर में आयोजित जनसभा कहा
केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधे निशाने

 पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने शहबाजपुर के चौक बाजार में आयोजित सभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को झूठे वायदे करके गुमराह कर रही है। मोदी ने कहा था कि सरकार बनने के सौ दिन बाद काला धन हिंदुस्तान लाया जाएगा, दो साल बीतने के बाद एक पैसा भी नहीं आया है।

रविवार देर शाम शहबाजपुर में आयोजित सभा में शेरवानी ने कहा कि सहसवान के लोगों से उनका दिली रिश्ता है। सहसवान के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया। तीन बार चुनाव जिताकर लोकसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में  वह राहुल गांधी को सहसवान लेकर आएंगे, ताकि वह करीब से यहां के लोगों की समस्याओं से रूबरू हो सकें। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर विफल सबित हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे पार्टी बनकर आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि वह अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। सभा को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह जिलाअध्यक्ष साजिद हुसैन महेश सक्सेना ने भी संबोधित किया। इस मौके रियाज अहमद खां, मंसूर अहमद खां,चश्मपाल सिंह, निसार हुसैन, रागिब अली, मजाहिर अली, बश्शन खां, रमेश महेश्वरी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शेरवानी वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं विचार विमर्श कर उनकी समस्याएं सुनीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed