{"_id":"69596f40f874d5d26e068250","slug":"the-machine-placed-on-a-trailer-got-stuck-in-the-overhead-gauge-causing-a-traffic-jam-on-the-highwaythe-machine-placed-on-a-trailer-got-stuck-in-the-overhead-gauge-causing-a-traffic-jam-on-the-highway-badaun-news-c-123-1-sbly1035-154208-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओवरहाइट गेज में फंसी ट्रॉला पर रखी मशीन, हाईवे हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओवरहाइट गेज में फंसी ट्रॉला पर रखी मशीन, हाईवे हुआ जाम
विज्ञापन
छतुइया फाटक पर फंसी ट्रॉला पर रखी ओवर हाईट मशीन। स्रोत: जागरूक नागरिक
उझानी। ट्रॉला के ऊपर रखी सड़क मटेरियल मिक्सिंग मशीन रेलवे के छतुइया फाटक के ओवरहाइट गेज में फंस गई। ट्रॉला न तो आगे निकल पाया और न ही पीछे हट सका। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों ने जेसीबी की मदद से ट्रॉला पीछे हटवाया, तब कहीं जाकर दोनों ओर के वाहन निकल सके। इसे लेकर हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
मामला शनिवार शाम करीब तीन बजे का है। बरेली-मथुरा हाईवे पर इन दिनों छह लेन सड़क के निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य से जुड़ी मशीन को निर्माण स्थल के दूसरे प्वाइंट पर पहुंचाने के लिए ट्रॉला कासगंज से चला। ट्रॉला पर रखी मशीन की ऊंचाई अधिक होने की वजह से वह रेलवे के छतुइया फाटक के ओवरहाइट गेज में फंस गई। उस वक्त हालांकि किसी ट्रेन के निकलने का समय नहीं था, लेकिन ट्रॉला फंस जाने से फाटक से होकर दोनों ओर सड़क मार्ग के वाहनों के निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
रेलवे के गेटमैन की सूचना के बाद मौके पर कोतवाली के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। आरपीएफ को भी बुला लिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहले सड़क मार्ग के वाहनों को पीछे हटवाया गया, फिर ट्रॉला पर रखी मशीन को जेसीबी की मदद से पीछे किया गया। चश्मदीद ओमकार ने बताया कि हाईवे पर करीब घंटे तक रोडवेज बसों समेत निजी वाहनों को निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जाम में फंसे वाहन सवार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन सुचारू होने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
ट्रॉला चालक और कार सवार में हुई नोकझोंक
रेलवे के छतुइया फाटक पर मशीन लदा ट्रॉला फंस जाने के बाद अन्य वाहन सवार लोग भी बाहर निकल आए। बरेली निवासी कार सवार एक परिवार के लोगों ने इसे लेकर ट्रॉला चालक को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने ट्रॉला चालक पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। दूसरे वाहन सवार लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत किया। नोकझोंक के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
रेलवे के छतुइया स्थित ओवरहाइट गेज में ट्रॉला फंसने के कारण कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। न ही ओवरहाइट गेज को नुकसान हुआ है।- आरपी सिंह, इंस्पेक्टर, आरपीएफ