फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The lintel of the house collapsed, goods worth lakhs were buried under the debris.

Budaun News: मकान का लिंटर गिरा, लाखों का सामान मलबे में दबा

Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The lintel of the house collapsed, goods worth lakhs were buried under the debris.
बैरामई बुजुर्ग में बा​रिश में गिरा लेंटर। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बुधवार को बारिश के दौरान एक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य कमरे से बाहर थे, इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कमरे में रखा करीब दो लाख रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जोगेंद्र प्रजापति पुत्र मटरूलाल ने बताया कि बुधवार सुबह बारिश हो रही थी। उस समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के लिए आंगन में बैठे थे। अचानक तेज आवाज के साथ कमरे का लिंटर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जोगेंद्र ने बताया कि जिस कमरे का लिंटर गिरा था, उसमें मां महारानी, पत्नी आरती और बेटी लक्ष्मी सोती थीं। संयोगवश घटना के समय कोई कमरे में मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जोगेंद्र ने प्रशासनिक अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed