{"_id":"6a0a12a4c2d3052ccc0f37f2","slug":"the-leader-of-the-cattle-theft-gang-was-arrested-he-was-wanted-in-the-gangster-case-badaun-news-c-123-1-sbly1035-164082-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशु चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, गैंगस्टर में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशु चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, गैंगस्टर में था वांछित
Mon, 18 May 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 18 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
उझानी। पशु चोरी की घटनाओं में गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से फरार सरगना बाबा उर्फ भंगड़ी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास तमंचा और कारतूस भी मिला।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरा निवासी बाबा उर्फ भंगड़ी ने अपने गिरोह के जसवीर, कलक्टर सिंह और लटूरी के सखथ मिलकर पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के पास भंगड़ी के गिरोह ने पशु चोरी की घटना की थी। उस गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ दबोच लिया था। गिरोह का सरगना तब भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सरगना भंगड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव रनऊ निवासी संजय उर्फ संजू को शराब के 45 पौव्वा के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह देहात क्षेत्र में शराब की तस्करी करता है।