फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Kasganj-Lalkuan passenger train will resume service today after a month.

Budaun News: एक माह बाद आज से चलेगी कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन

Sun, 01 Feb 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The Kasganj-Lalkuan passenger train will resume service today after a month.
दबतरा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के स्टाफ का स्वागत करते स्थानीय नागरिक। संवाद - फोटो : 1
उझानी। पूर्वोत्तर रेलवे में कासगंज और लालकुआं के बीच लाइफलाइन कही जाने वाली कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन का एक महीना बाद एक फरवरी से संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन का संचालन बरेली से आगे रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य की वजह से 31 दिसंबर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कासगंज से लालकुआं के लिए पैसेंजर ट्रेन रोजाना सुबह 6:10 बजे चलती थी। कासगंज- लालकुआं पैसेंजर ट्रेन के संचालन का समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। घटपुरी स्टेशन के अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि उझानी स्टेशन पर ट्रेन का पहुंचने का समय 7:17 बजे है। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन बदायूं, बरेली के रास्ते सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ लालकुआं पहुंचेगी। लालकुआं पहुंचने का समय 12 बजे है।
विज्ञापन

लालकुआं से रोजाना 7:50 बजे कासगंज के लिए यही ट्रेन रवाना होती है। रात 12:20 बजे कासगंज पहुंचती है। इलाके में लाइफलाइन कही जाने वाली कासगंज- लालकुआं- कासगंज ट्रेन के एक महीना के लिए बंद हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। ट्रेन के संचालन शुरू होने सूचना के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। खासकर छात्र और छात्राओं को स्कूल- कॉलेज और नौकरी पेशा लोगों को समय रहते दफ्तर पहुंचाने में कासगंज- लालकुआं पैसेंजर ट्रेन सबसे मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरेली- कासगंज के बीच है फास्ट पैसेंजर की सुविधा
लालकुआं से कासगंज के लिए शाम 7:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन का बरेली जंक्शन तक रास्ते के सभी स्टेशनों पर ठहराव है। इसके बाद बरेली जंक्शन से कासगंज के लिए फास्ट पैंसेजर बन जाती है। फास्ट पैसेंजर की सुविधा की वजह से ट्रेन रास्ते के हॉल्ट और छोटे स्टेशन पर नहीं रुकती है।











बरेली-बांदीकुई ट्रेन का संचालन शुरू, चालक और गार्ड का किया स्वागत



- कोराना काल में बंद हुई थी ट्रेन, लंबे समय से प्रतीक्षा में थे क्षेत्रीय लोग



दबतोरी। कोरोना काल में बंद की गई रेल गाड़ियों में बरेली से बांदीकुई जाने वाली ट्रेन भी शामिल थी। इसका संचालन शुरू कराने के लिए क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। 30 जनवरी से इसका संचालन बरेली से शुरू हो गया। रात्रि 9:05 बरेली से रवाना होकर यह ट्रेन 11:20 यहां पहुंची तो लोगों ने चालक और गार्ड का स्वागत किया। इस दौरान संजीव मिश्रा एडवोकेट, मनोज शर्मा एडवोकेट, राजाराम भारती, नत्थू मीणा, संजू मीणा, देवेंद्र शर्मा, कृष्ण पाल मीणा, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed