फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The joyous sounds of four sons echoed in Dasharatha's palace.

Budaun News: दशरथ के महल में गूंजीं चार बेटों की किलकारियां

Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The joyous sounds of four sons echoed in Dasharatha's palace.
बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : 1
उझानी। रामलीला महोत्सव में सोमवार रात कलाकारों ने श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया। मंचन में दर्शाया गया कि चार बेटों की किलकारियों से राजा दशरथ का महल गूंज उठता है।
विज्ञापन

वृंदावन की मुकेश हरि शर्मा की मंडली के कलाकारों ने पूजन के बाद मंचन शुरू किया। आरती के बाद दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी बने कलाकारों ने आपसी वार्तालाप के बाद संतों का सानिध्य प्राप्त किया। इससे पहले रविवार रात रामलीला महोत्सव शुरू होने पर कलाकारों ने गणेश जन्म और नारद मोह की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। हवन पूजन भी कराया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को गदा भेंट की। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य, राजकुमार बंसल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रतन जिंदल, संदीप सक्सेना आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मनमोहा
आसफपुर। गांव में श्रीरामलीला प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व बैंड-बाजों के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गईं। शोभायात्रा में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। गांव में मंगलवार से रामलीला शुरू होगी। इससे पूर्व सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, हनुमान, शिव पार्वती राधा-कृष्ण समेत देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। बैंड की धुनों पर लोग थिरकते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी के राम अवतार मिश्रा, गिरीश मिश्रा, कृष्ण वीर मिश्रा, पवन मिश्रा, पूर्व प्रधान रवींद्र प्रकाश शर्मा एड. प्रफुल्लित शर्मा, विशाल आदि व्यवस्था में रहे। संवाद

महापूजन और हवन के साथ श्रीराम जन्म की लीला शुरू
दबतोरी। गांव में रामलीला प्रारंभ होने से पूर्व महापूजन के साथ हवन किया गया। इस मौके पर रामवीर पाठक ने मंत्रोचार कर हवन में आहुतियां दिलाईं। महापूजन के पश्चात पूर्व रेलवे स्टेशन अधीक्षक दबतरा मुनेश बाबू ने रामलीला मंच का उद्घाटन किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों ने मंच पर राम जन्म का मंचन किया। अवधेश भदौरिया, ओमेंद्र भदौरिया, सतेंद्र सिंह एडवोकेट, गिरीश पाल सिंह, धर्मेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

जगत : विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का हुआ मंचन
जगत। जगत ब्लॉक परिसर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार रात विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, यज्ञ रक्षा, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का मंचन किया गया। श्रीधाम अयोध्या से आए कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने गंगा अवतरण सहित अन्य प्रसंगों का भी मंचन किया। इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार शर्मा, प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद

179वां श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव शुरू
बिसौली। ग्राम हतसा में श्रीप्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से 179वें वार्षिक श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को झंडी शोभायात्रा के साथ हुआ। कमेटी के प्रबंधक नीरज पाराशरी ने बताया कि 24 अक्तूबर से रात्रिकालीन रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म और सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर रामलीला कार्यवाहक अध्यक्ष जगतपाल शर्मा, जगदीश राजौरिया, मुकेश मिश्रा, रामबाबू प्रधान, शेषमणि मिश्रा, बंटू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद



ताड़का वध, राम-लक्ष्मण की शस्त्र शिक्षा का किया मंचन
कादरचौक। राधाकांत मंदिर स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने ताड़का वध, महर्षि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने और उन्हें शस्त्र-शास्त्र की शिक्षा देने की लीला का मंचन किया। अयोध्या से आए अवध बिहारी रामलीला मंडल के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति की। श्रीराम और लक्ष्मण को विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों का ज्ञान देने की लीला का भी मंचन किया गया। संवाद

रामलीला के प्रारंभ पर झंडीयात्रा निकाली
बिसौली। नगर में वर्षों से आयोजित होती आ रही जनता रामलीला के शुभारंभ की तैयारियों के बीच सोमवार को परंपरागत झंडीयात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में निकली यात्रा में नगर के गण्यमान्य लोगों और रामभक्तों ने सहभागिता की। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित रामलीला मंचन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, पंडित महेशचंद्र शर्मा, रामजी वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता, सचिन जौहरी, अनुज शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, बब्बू, प्रदीप गुप्ता, गौरीशंकर कथुरिया, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद





बिल्सी : रामलीला में नारद मोह भंग की लीला का हुआ मंचन



बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने नारद मोह भंग की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से धार्मिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। भगवान विष्णु की लीला के मंचन ने दर्शकों को धर्म और भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ सिक्की, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

बिल्सी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed