फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the infletion in the selling of harvest of grain

धान खरीद में आई तेजी

Tue, 10 Nov 2015 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 10 Nov 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
the infletion in the selling of harvest of grain
बनाए गए हैं 29 क्रय केंद्र, मार्केंटिंग की खरीद सबसे आगे
विज्ञापन



खरीद के नाम पर औपचारिक खरीद ने धान किसानों को अधर में लटका दिया है। मंडलीय नोडल अधिकारी/अपर आयुक्त खाद्य श्यामसुंदर शर्मा की डाट-फटकार रंग लाई है। खरीद में तेजी तो आई है लेकिन लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है। दिवाली त्योहार पर धान बेचकर अपने परिवार में भी खुशी लाने के प्रयास में किसान केंद्रों पर पहुंचा लेकिन अव्यवस्थाओं ने इतने बड़े त्योहार पर भी उसे निराश किया।

धान खरीद का लक्ष्य 5,93,000 क्विंटल
बदायूं। जिले में अबतक 40000 क्विंटल ही धान की खरीद हुई है जबकि धान खरीद का लक्ष्य 593000 क्विंटल लक्ष्य रहेगा। जहां गत लक्ष्य खरीद करने वाली संस्थाएं पूरा नहीं कर सकीं थीं। इसबार भी धान खरीद का लक्ष्य अीाी बहुत दूर है।  
विज्ञापन


विपणन विभाग की बढ़त को किसी ने नहीं तोड़ा
बदायूं। सात विभागों को धान खरीद का बदायूं में जिम्मा दिया गया है। इसमें विपणन विभाग सबसे आगे है।  बाकी कर्मचारी कलयाण निगम, यूपी एसएस, एग्रो, पीसीएफ, एफसीआई, एसएफआई के केंद्र हैं। बाकी सभी खरीद में पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों की शरण में किसान
बदायूं। एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है जो 31 जनवरी 2016 तक जारी रहेगी। अव्यवस्थाओं के चलते किसान आढ़तियों की शरण में जाने को मजबूर हैं। आढ़तिया औने-पौने दाम में किसानों का धान खरीद रहे हैं। जबकि कॉमन धान का सरकारी मूल्य 1410 और ग्रेड वन का धान 1450 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed