{"_id":"6618224f03e376e86509d49e","slug":"the-incident-of-looting-of-rs-2-lakh-turned-out-to-be-fake-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116920-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्जी निकली दो लाख लूटे जाने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्जी निकली दो लाख लूटे जाने की घटना
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बे में दो लाख रुपये लूटने का मामला फर्जी निकला। युवक के पिता ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनके बेटे ने उधारी न चुकानी पड़े, इसलिए पुलिस से झूठ बोला था।
कस्बे के मोहल्ला नाई निवासी दीपक कुमार ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना दी थी कि उससे बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट लिए हैंं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई थी। थाना पुलिस ने घटनास्थल से लेकर गई जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, लेकिन किसी में लुटेरे दिखाई नहीं दिए थे। इस पर पुलिस ने लूट की घटना पर सवाल भी उठाए थे और युवक को रातभर थाने में भी बैठाए रखा।
बृहस्पतिवार देर शाम युवक के पिता उमाशंकर ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनके बेटे ने पुलिस से झूठ बोला है। वह कहीं जुए में रुपये हार गया था। उसके ऊपर कुछ लोगों के रुपये उधार हो गए थे। उन्होंने कार्रवाई कराने से इन्कार किया है। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस ने भी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।