फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The immersion processions of Mangal Murti Gajanan were carried out with attractive tableaus

Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकालीं गईं मंगल मूर्ति गजानन की विसर्जन यात्राएं

Sun, 07 Sep 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The immersion processions of Mangal Murti Gajanan were carried out with attractive tableaus
दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल ​शिव-पार्वती की झांकी। संवाद
बदायूं। जिले में दहगवां और दातागंज में गणेश महोत्सव के समापन पर मूर्ति विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। दहगवां में मूर्ति विसर्जन यात्रा में गणेश प्रतिमाओं के अलावा विभिन्न झांकियां भी शामिल रहीं। विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ रही। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से यात्रा मार्ग गूंजते रहे। लोगों ने गणेश प्रतिमाओं के सामने भजनों के साथ डांस किया और रंग-गुलाल से जमकर होली खेली।
विज्ञापन

दहगवां। नगर पंचायत दहगवां के श्रीराम मंदिर व सुनार गली में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव मनाया गया। इसमें भगवान विनायक की मूर्ति स्थापना करने के बाद हवन-पूजन किया गया। आरती के उपरान्त कस्बा में मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें विघ्न विनाशक गणेशजी की झांकी, काली अखाड़ा, राधा-कृष्ण के चट्टी-चट्टा, शंकर-पार्वती बने कलाकार, शिव-तांडव, काली, हनुमानजी की चलती-फिरती झांकियां शामिल रहीं। मूर्ति विसर्जन यात्रा सदर विधायक महेश गुप्ता के पैतृक आवास से होती हुई गुप्ता मोहल्ला, मेन मार्केट, मनोकामेश्वर नाथ धाम तक पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, युवा नेता नमित गुप्ता, लोकमन वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अंकित गुप्ता, गीतेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। नगर की श्याम धर्मशाला से प्रारंभ हुई मूर्ति विसर्जन यात्रा का बाजार और गलियों में भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने रंग-गुलाल की बरसात कर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। दर्जनों वाहनों और बाजे-गाजे के साथ बेलाडांडी रामगंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं को रामगंगा में विसर्जन किया गया।









विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी रंग-गुलाल से खेली होली
दातागंज। गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चों का उत्साह देखकर यात्रा में शामिल विधायक राजीव कुमार सिंह भी स्वयं को नहीं रोक पाए। वह भी बच्चों के साथ पूरे उत्साह से रंग-गुलाल से होली खेलने लगे। उन्होंने बाइक पर सवार होकर काफी दूर तक विसर्जन-यात्रा में भागीदारी की। संवाद




पूजन-अर्चन के साथ निकाली गईं गणेश विसर्जन यात्राएं
- उसावां में अटेना गंगाघाट पर विधिवत हुआ भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां। कस्बे के मंदिरों में विराजमान विघ्नहर्ता भगवान गणेश का विधिविधान से पूजन करने के बाद मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। शाम पांच बजे अटेना गंगाघाट पर विधिवत भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

कस्बे के मुख्य बाजार में बाबा लक्कड़ दास खाटू श्याम मंदिर व वार्ड पांच के शिव मंदिर पर विराजमान विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पूजन पंडित रामआसरे मिश्रा व पंडित अवनीश पाठक ने विधिविधान से कराया। इसके बाद कस्बे में गणेश भगवान की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकली।
डीजे की धुन पर निकाली गई यात्रा होली चौक, मुख्य बाजार, हनुमान गढ़ी होते हुए अटेना गंगाघाट के लिए रवाना हुई। इसके बाद मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया गया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। मंदिर के सेवादार रामगोपाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता, वार्ड सभासद पवन कुमार गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, काजल, अलका, यशी, ख़ुशी, सृष्टि, सपना सहित काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष व युवा शामिल रहे। संवाद





गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में सराहे गए नंदी पर सवार भोले
- महिलाओं ने किया डांडिया व गरबा नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। झांकियों के साथ निकलीं गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राओं ने नगर को आध्यात्मिक रंगों से रंग दिया। नंदी पर सवार भोलेनाथ का नृत्य, गढ़वाली महिलाओं का डांडिया व गरबा नृत्य, बैंडों की धुन पर थिरकते युवा इस भव्य आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे। लगभग एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा शाम पांच बजे से आरंभ होकर देर रात बारह बजे तक चली।
इधर, आर्यन शिव भक्त युवा क्लब की झांकियों का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्या, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, कोतवाल हरेंद्र सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना और आरती कर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नितिन महाजन ने गणेश प्रतिमा भेंट कर श्रद्धालुओं का सम्मान बढ़ाया।
लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर पर गणेश शोभायात्रा एवं काली अखाड़े का शुभारंभ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने हाथ पर गोला कटवाकर भेंट अर्पित की। वहीं बजरंग चौक पर गणेश शोभायात्रा और गढ़वाली झांकी का उद्घाटन पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, दुर्गेश वार्ष्णेय और हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर एवं पूजन कर किया।

इस मौके पर मनोज शर्मा, अनिल रस्तोगी, सभासद कृष्णा गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता कन्हैया, फूल कुमार महाजन, सचिन विल्ला, विकांशु वार्ष्णेय, बब्बू गुप्ता, अनुपम गुप्ता, मनोज कबीरा, अंकुर वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, मराठा, अनूप शर्मा, प्रभाकर लिट्टे, राजू कोली, कबीरा, भिल्ला आदि का विशेष योगदान रहा।

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

दहगवां में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed