फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The hunger strikers burnt the effigy of the officers of the water corporation

Budaun News: अनशनकारियों ने फूंका जल निगम के अफसरों का पुतला

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The hunger strikers burnt the effigy of the officers of the water corporation
उझानी। नरऊ में नाले के पानी के लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के 46वें दिन प्रदर्शनकारियों ने जल निगम और पालिका के अफसरों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। उन्होंने ईओ समेत जल निगम के जेई का पुतला दहन किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरऊ की समस्या के समाधान में देरी के लिए पालिका और जल निगम प्रशासन की आलोचना की। क्रमिक अनशनकारियों ने कहा- करीब डेढ़ महीना से चल रहे आंदोलन से अफसर वाकिफ हैं। अफसर नहीं चाहते कि नरऊ समेत पड़ोसी गांवों के लोगों की फसलों को बचाया जाए। अनशनकारियों में राजाराम, चोब सिंह, भगवान दास, छोटेलाल, यादराम, डॉ. रामरतन पटेल, मुजाहिद रजा, लोकेश गौड, वीरपाल यादव और रियासत खां आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed