{"_id":"67e593808b0f4aa9c0074187","slug":"the-heat-in-march-is-making-you-feel-like-may-maximum-temperature-is-above-38-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136383-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मार्च में मई का अहसास करा रही गर्मी, अधिकतम पारा 38 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मार्च में मई का अहसास करा रही गर्मी, अधिकतम पारा 38 के पार
विज्ञापन
वन विभाग रोड से गुजरती युवती। संवाद
बदायूं। मार्च के अंतिम दिनों में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि अप्रैल अभी आनी बाकी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बृहस्पतिवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। बाजार में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मार्च का सर्वाधिक तापमान है।
जिले में दिन-प्रतिदिन गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह-शाम सामान्य मौसम के साथ ही दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। दिन में गर्म हवा के चलते अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को तापमान पिछले सात दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वैसे तो मार्च की शुरूआत में ही गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन अंतिम दिनों में अचानक से बढ़े तापमान ने मई-जून की गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। वाहन चालक लू से बचने के लिए गमछे का इस्तेमाल करने लगे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोग सड़कों पर व्याकुल नजर आए। धूप से बचने के लिए महिलाएं व युवतियां चेहरे को दुपट्टे से ढककर सफर करती नजर आईं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान की साइट आईएमडी के मुताबिक, बृहस्पतिवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके बाद एक और दो अप्रैल को 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में तेज लू चलने के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।