{"_id":"679d14bf89e483db0d03aca9","slug":"the-headmistress-hit-the-students-hand-with-a-stick-and-he-excreted-urine-in-his-pants-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133602-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानाध्यापिका ने छात्र के हाथ में डंडा मारा, पैंट में निकल गई शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानाध्यापिका ने छात्र के हाथ में डंडा मारा, पैंट में निकल गई शौच
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के धौरेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम एवं बीएसए से की गई है। अभिभावक का आरोप है कि शौच की अनुमति मांगने पर प्रधानाध्यापिका ने कक्षा एक के छात्र के हाथ पर डंडा मारा। डर के कारण छात्र की शौच पैंट में निकल गई। छात्रा के पिता ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी सत्येंद्र पाल ने शुक्रवार को डीएम से की शिकायत में कहा है कि उनके दो बच्चे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। पुत्री दीक्षा कक्षा दो और पुत्र उर्जित कक्षा एक का छात्र है।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उनके बेटे उर्जित को शौच लगी थी। बेटे ने प्रधानाध्यापिका से शौच जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि उसी दौरान प्रधानाध्यापिका ने उनके बेटे के हाथ पर डंडा मार दिया, जिससे बेटे ने पैंट में ही शौच कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने बेटे को धक्का देकर स्कूल से निकाल दिया। बेटा रोता हुआ घर पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में बताया। इस पर परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानाध्यापिका से बेटे को पीटने का कारण पूछा।
इस पर प्रधानाध्यापिका और उनके कार चालक ने उन्हें धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सत्येंद्र पाल का कहना है कि प्रधानाध्यापिका कासगंज में रहती हैं। वह अक्सर स्कूल देर से आती हैं। बेवजह अपना गुस्सा छात्रों पर निकालती हैं। उन्होंने डीएम के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है।