{"_id":"6828df5f5248362f5f055f89","slug":"the-harsh-rays-of-the-sun-scorched-us-there-was-silence-in-the-markets-in-the-afternoon-badaun-news-c-123-1-bdn1008-139562-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूरज के तल्ख तेबर ने झुलसाया... दोपहर को बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूरज के तल्ख तेबर ने झुलसाया... दोपहर को बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन
चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरतीं स्कूटी सवार। संवाद
बदायूं। ज्येष्ठ के महीने में गर्मी सितम ढा रही है। शनिवार को चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर को सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा रहा। हालांकि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 19 मई को जिले में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जिले में इन दिनों गर्मी और धूप चरम पर है। इसकी वजह से दोपहर को घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। सुबह आठ बजे ही सूर्य की तपिश लोगों को परेशान करने लगती है। दोपहर के समय हालात यह थे कि सड़कों से लेकर बाजार तक में सन्नाटा पसरा था। चल रही लू और चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों के बाहर नहीं निकल पा रहे थे। बेहद जरूरी काम होने पर निकले तो वह सड़क किनारे पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।
शाम चार बजे के बाद बादल छाने और हल्की हवा चलने की वजह से मौसम में कुछ राहत महसूस की गई। उसके बाद सड़कों पर लोगों की चहल-पहल देखी गई। हालांकि लोग गर्मी को देखते हुए अब मौसम में बदलाव को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि अगले दो दिन बाद 10 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। साथ ही बारिश होने की संभावना है। उससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकेगी।