{"_id":"6a2c5551d575c516cb0795c8","slug":"the-harganpur-team-defeated-the-mohammadganj-team-by-two-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-166043-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरगनपुर की टीम ने मोहम्मदगंज की टीम को दो रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरगनपुर की टीम ने मोहम्मदगंज की टीम को दो रन से हराया
विज्ञापन
योगेश सिसोदिया को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। ग्राम सिरासौल में आयोजित एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को हरगनपुर और मोहम्मदगंज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में हरगनपुर की टीम ने 2 रन से जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
मोहम्मदगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरगनपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाए। टीम की ओर से योगेश सिसोदिया ने 18 और मोहित राघव ने 15 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदगंज की टीम ने शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। अमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 27 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि हरगनपुर के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मोहम्मदगंज को 83 रन पर रोक दिया। इस तरह हरगनपुर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
मैच में हरगनपुर के खिलाड़ी योगेश सिसोदिया ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 रन बनाने के साथ तीन महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, वरुण सिंह, अवनेश राघव, त्रिवेनी यादव, आशू सिंह, कीर्ति सिंह, यदवेश भारद्वाज, त्रिवेंद्र राठौर, आशीष राघव आदि मौजूद रहे।