फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The groom threw his turban in a dispute, the girl's side filed a complaint and the wedding procession returned

Budaun News: विवाद में दूल्हे ने फेंक दी पगड़ी, लड़की पक्ष ने दी तहरीर तो लौटी बरात

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The groom threw his turban in a dispute, the girl's side filed a complaint and the wedding procession returned
म्याऊं/अलापुर। रविवार की रात आई बरात में आपसी कहासुनी के चलते शादी नहीं हो सकी। बात इतनी बढ़ी कि लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दी। दोनों पक्षों ने अपना-अपना खर्चा बताकर दिलाए जाने की बात कही है। इससे गुस्साए दूल्हे ने पगड़ी उतार कर फेंक दी और बारात लौट गई।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी खुशीराम पुत्र रामवीर की शादी थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा निवासी जमुना प्रसाद कश्यप की बेटी दुर्गा देवी के साथ शादी तय हुई थी। रविवार को बरात आई। शादी की रश्में सामान्य रूप से चल रही थीं, लेकिन एक छोटी सी घटना ने बड़ा विवाद उत्पन्न कर दिया। शादी के दौरान, खेत लगन के समय लड़के पक्ष ने नाई को 500 और पंडित को 100 का नेग दिया। इस पर पंडित ने लड़के पक्ष से कहा कि या तो दोनों को 500 की दक्षिणा दी जाए या दोनों को 100-100 रुपये दें। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय किसी तरह मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद, बरात पक्ष के किसी व्यक्ति ने कह दिया कि दो या तीन दिन बाद लड़की को छोड़ दिया जाएगा। यह बात लड़की पक्ष के एक सदस्य ने सुन ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी जारी रखने की बात की और वापस चली गई। शादी की प्रमुख रस्म भांवर के समय लड़के ने कुछ नई शर्तें रखीं, वह लड़की पक्ष ने स्वीकार नहीं की। इसके बाद गुस्से में आकर लड़के ने पगड़ी उतारकर फेंक दी और शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, दोनों पक्ष सुबह अलापुर थाने पहुंचे। वहां पर लड़के वाले हंगामा करते रहे। लड़की पक्ष का कहना था कि शादी में हुए खर्चे की भरपाई लड़के पक्ष से की जाए। लड़के पक्ष का कहना था कि उनका भी शादी में खर्च हुआ है, उन्हें दिलाया जाए। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसके बाद बराती चले गए। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिश्तेदार आ गए थे। वार्ता करने के लिए घर चले गए। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी।

--
बहू को लेकर आया दूल्हा, तीन युवतियों ने काटा हंगामा

बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव में रविवार को एक व्यक्ति की बरात बरेली के एक गांव में गई थी। सोमवार को दोपहर करीब 12: बजे नई बहू घर पर आई थी। इस दौरान बदायूं क्षेत्र के एक गांव की निवासी तीन युवतियां ऑटो उसे गांव पहुंची। वह दूल्हे को प्रेमी बताकर हंगामा करने लगी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हंगामा कर रही युवतियों को महिला पुलिस थाने ले आई। बाद में लड़कियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed