फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MP Dharmendra Yadav says government is closing schools and opening bars

UP News: 'स्कूल बंद कराकर मधुशाला खोल रही भाजपा सरकार', बदायूं में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कसा तंज

Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
सार

आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूल बंद कराकर मधुशाला खोलने का काम कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं भी ध्वस्त हैं।

विज्ञापन
SP MP Dharmendra Yadav says government is closing schools and opening bars
नगर पालिका में प्रसाद बांटते सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य। - फोटो : नगर पालिका

विस्तार

बदायूं में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि स्कूल बंद कराकर मधुशाला खोलने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। इससे साफ है कि सरकार युवाओं के प्रति कितनी सजग है।

विज्ञापन


मुख्य सचेतक व आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल के आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का मजबूत घटक है। उत्तर प्रदेश में विपक्ष के रूप में नंबर एक व देश में नंबर तीन की पार्टी है। सरकार को लोक कल्याणकारी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने चाहिए। छोटी सोच व छोटी नियत की सरकार ज्यादा दिन तक टिकती नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त- सांसद 
सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता के दिल से भाजपा उतर चुकी है। कहा कि बदायूं, आजमगढ़ और सैफई सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद स्वस्थ्य सेवाएं दुरुस्त करते हुए आमजनता के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया जाएगा। प्रदेश में करीब 27 हजार स्कूल बंद किये जा रहे हैं। इसके विरोध में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र में पार्टी नेतृत्व की ओर से मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावन का दूसरा सोमवार: बरेली में बम-बम भोले की गूंज, नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

प्रदेश की जनता की मांग है कि मधुशाला नहीं, हमें चाहिए पाठशाला। ऐसे स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों का विरोध कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, जगत सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील यादव, राजेंद्र, विपिन यादव, सुरेंद्र सिंह, फरहत अली, अवधेश यादव आदि आदि थे। इसके बाद वह नगर पालिका पहुंचे। वहां पूर्व मंत्री आबिद रजा, चेयरमैन फात्मा के साथ भंडारे का प्रसाद बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed