फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का दूसरा सोमवार: बरेली में बम-बम भोले की गूंज, नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में तड़के चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर बम-बम भोले... हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
devotees lined up for Jalabhishek in Shiva temples in Bareilly
अलखनाथ मंदिर में लगी शिव भक्तों की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली में सावन के दूसरे सोमवार की झलक रविवार को ही शहर की सड़कों पर दिखी। दिनभर शहर में बम-बम की प्रतिध्वनि गूंजती रही। अलखनाथ मंदिर में आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव जयघोष के साथ शिवार्चन किया। सोमवार को तड़के चार बजे ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले कालाबाड़ी, पुराना शहर, सीबीगंज, किला, पीलीभीत रोड समेत अन्य जगह से नाचते-गाते कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेने कछला के लिए रवाना होते रहे। उनकी टोली में शामिल भगवान शिव की 10 फुट ऊंची मूर्ति सहित अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, शनिवार को कछला के लिए रवाना हुए जत्थे गंगाजल लेकर रविवार शाम व रात को शहर लौटे।  



यह भी पढ़ें- UP: बरेली में थाने के सामने कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़... साइड लगने पर जमकर किया हंगामा
 

devotees lined up for Jalabhishek in Shiva temples in Bareilly
सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जोगी नवादा से बृहस्पतिवार को रवाना हुआ जत्था रविवार को जल लेकर लौटा। मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, समिति के संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, रामलीला समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उनका स्वागत किया। सभी शिवभक्तों ने रात्रि में वनखंडीनाथ मंदिर परिसर में ही विश्राम किया। सोमवार सुबह कछला से लाए गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वनखंडीनाथ मंदिर पहुंचने से पहले जत्थे में शामिल शिवभक्तों ने कुछ देर रुककर बाबा अलखनाथ का दर्शन किया। 
 
devotees lined up for Jalabhishek in Shiva temples in Bareilly
कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
धूमधाम के साथ निकले कांवड़िये, हुई पुष्पवर्षा
कैंट से 30 कांवड़ियों का जत्था रविवार को गढमुक्तेश्वर के लिए रवाना हुआ। सद्भाव समाज सेवा समिति की ओर से शिवभक्तों को फूल माला पहनाई गई। इस दौरान सुनील सक्सेना, महेंद्र राठौर, मनोज पांडेय, प्रवेश कुमार, आरएस शर्मा, स्वदेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees lined up for Jalabhishek in Shiva temples in Bareilly
धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सनातन मंदिर से रवाना हुए शिवभक्त
पंजाबी युवा संगठन की ओर से 17वीं डाक कांवड़ यात्रा सनातन धर्म मंदिर से कछला के लिए रवाना हुई। महापौर उमेश गौतम ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर शिवभक्तों का स्वागत किया। जत्था सोमवार को धाेपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेगा। इस दौरान धीरज सेठी, रवि छाबड़ा, अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
devotees lined up for Jalabhishek in Shiva temples in Bareilly
सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने की कांवड़ियों की सेवा
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर से गुजर रहे कांवड़ियों को भोजन कराया। जल और शरबत पिलाकर सेवा की। बदायूं रोड पर लगाए गए शिविर में कांवड़ियों का स्वागत किया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने शिवभक्तों को फल, शीतल पेय आदि वितरित किए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आंवला के ग्राम नितोई में कांवड़ियों को भोजन परोसा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed