फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The goons stopped the car and misbehaved with the women, accused of robbing jewelry

Budaun News: दबंगों ने कार रोककर महिलाओं से की बदसलूकी, जेवर लूटने का आरोप

Mon, 28 Apr 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The goons stopped the car and misbehaved with the women, accused of robbing jewelry
बिनावर। गांव चंदौरा से भात मांगकर घर लौट रहे इको कार सवार लोगों को गांव तिसंगा के पास दबंगों ने रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं के जेवर लूट लिए। पीड़ित थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी विनोद कुमार रविवार दोपहर परिवार की सात महिलाओं के साथ कार से बिनावर के गांव चंदौरा भात मांगने आया था। देर शाम वह भात मांगकर महिलाओं के साथ घर लौट रहा था। तभी गांव तिसंगा के पास कार के सामने कुछ नशेड़ी किस्म के लोग आ गए। विनोद ने सड़क के बीचोबीच खड़े लोगों को कार के सामने से हटने को कहा। इस पर वे लोग आग बबूला हो गए। दबंगों ने कार को घेरकर महिलाओं के साथ बदसलूकी कर गाली गलौज की। विनोद ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं से सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए। शोर शराबा होने पर गांव के लोग जुट गए। इसके चलते आरोपी मौके से भाग निकले। विनोद लौटकर बिनावर थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया मामले की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed