{"_id":"6866d5e3b6d09881740184e4","slug":"the-future-of-five-thousand-children-is-in-danger-due-to-the-merger-of-schools-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142367-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूलों के विलय से पांच हजार बच्चों के भविष्य पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूलों के विलय से पांच हजार बच्चों के भविष्य पर संकट
विज्ञापन
बिसौली में सरप्लस, मर्जर नीति के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के 140 विद्यालयों के विलय होने से जिले के करीब पांच हजार बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक विलय के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों, शिक्षकों और बच्चों ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जगह- जगह वियल के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। कई गांवों के अभिभावकों ने कहा है कि अगर स्कूल बंद हुआ तो वह बच्चों को दूसरी जगह नहीं भेज पाएंगे। खासकर लड़कियों को ज्यादा परेशानी होगी। इस बीच शिक्षकों ने भी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया और आंदोलन की तैयारी की है। कहा कि आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
-- -- -- --
बच्चे बोले, ढाई किलोमीटर कैसे चलेंगे पैदल
म्याऊं। ब्लॉक उसावां के घुरेला नगला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का विलय गांव रिजोला में किया गया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाई किलोमीटर दूर बच्चों को भेजना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि घुरेला नगला भले ही रिजोला ग्राम पंचायत का हिस्सा हो, लेकिन भौगोलिक दूरी दो किमी है। प्रधान यादवेंद्र शाक्य ने बताया कि जब बच्चे अपने गांव के स्कूल में नहीं जा रहे, तो बाहर के गांव कैसे जाएंगे।
-- -- -- -- -- --
बच्चे शिक्षा के अधिकार से हो जाएंगे वंचित
फोटो-24
सिलहरी। ब्लाॅक सलारपुर के गांव गुरुपुरी विनायक के अभिभावकों ने डीएम को संबोधित पत्र बीएसए को भेजा है। इसमें कहा गया है कि उनके गांव के स्कूल का विलय किया गया तो वह बच्चों को भेजना बंद कर देंगे। कहा कि बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। पत्र भेजने वालों में अरविंद कुमार, सौरभ राठौर, राजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह, पप्पू, राकेश सिंह, उगेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बिसौली में शिक्षकों ने किया सड़क पर प्रदर्शन
फोटो-11
बिसौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज और इस्लामनगर विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल विधायक आशुतोष मौर्य से मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री तक इस मामले को पहुंचाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, शोभित यादव, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र शर्मा, अर्चना वार्ष्णेय, कैलाश यादव व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
-- --
स्कूल का नाम- इस जगह किया विलय-दूरी
-प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण नगला – रौता (2.5 किमी)
प्राथमिक विद्यालय मौसमपुर – नगरिया भूरी (2 किमी)
प्राथमिक विद्यालय. चेतन नगला – पदमपुर (1 किमी)
प्राथमिक विद्यालय. सुरेसर – सिसौरा (250 मीटर)
प्राथमिक विद्यालय घुरेला नगला – रिजोला (2.5 किमी)
--
दूसरे चरण में 102 को किया गया विलय
शासन के निर्देश पर पहले चरण में 38 विद्यालयों को विलय किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिया है। दूसरे चरण में 102 विद्यालयों का विलय किया जाएगा। इस तरह कुल 140 विद्यालयों का विलय किया जाना है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं।
-- --
वर्जन
- दो चरणों में 140 विद्यालयों का विलय किया जाना है। शिक्षकों को विलय किए गए स्कूलों में भेजने लिए सभी खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया है। -वीरेंद्र सिंह, बीएसए