फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The funds did not arrive, this time 60 thousand children will shiver in the cold

Budaun News: नहीं आई धनराशि, अबकी बार सर्दी में ठिठुरेंगे 60 हजार बच्चे

Wed, 13 Nov 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The funds did not arrive, this time 60 thousand children will shiver in the cold
बदायूं। सर्दी शुरू हो जाने के बावजूद अब भी धनराशि अभिभावकों के खाते में नहीं आई है। माना जा रहा है कि इस बार भी जिले के लगभग 60 हजार बच्चे ठंड में ठिठुरेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली यूनीफार्म, स्वेटर, बैग, जूता-मोजा की खरीद में खेल न हो इसके लिए सरकार ने अभिभावकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से पैसा भेजने की व्यवस्था बनाई है। जिले में 2155 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से 1200 रुपये धनराशि दी जाती है। इसके लिए अभिभावकों के खाते आधार कार्ड से जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

फीडिंग को लेकर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई थी। कहा गया था कि शत प्रतिशत धनराशि पहुंचने के साथ ही उसके उपयोग के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाए। अधिकारियाें के अनुसार, जिले में 3,10,884 छात्र-छात्राओं को शासन की योजना का लाभ दिया जाना है। इनमें से 2,50,416 के खातों में डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि पहुंच चुकी है। तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक 60468 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनके खातों में यह धनराशि अब तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में छात्र-छात्राएं मजबूरी में अब भी बिना स्वेटर स्कूल जाने को विवश हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इसके पीछे मूल कारण अभिभावकों के आधार कार्ड का न मिलना है। कई जगह पर आधार नंबर गलत जा रहे हैं या फिर आधार में नाम गलत है। इस कारण आधार खातों से लिंक नहीं हो पा रहे हैं।


अभिभावकों के स्तर से आधार कार्ड शिक्षकों को मुहैया कराए जाने हैं। काफी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड अब भी शिक्षकों को नहीं मिले हैं। वहीं काफी आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं हैं। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed