फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Food Safety Department team took a sample of Bundi laddu.

Budaun News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया बूंदी के लड्डू का नमूना

Fri, 26 Sep 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:29 AM IST
सार

बिल्सी के खैरी रोड स्थित मिठाई दुकान में बूंदी के लड्डू में कीड़े पाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर छापा मारकर लड्डू के नमूने जांच के लिए लिए। इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
The Food Safety Department team took a sample of Bundi laddu.
बिल्सी में बूंदी के लड्डू का सैंपल लेती टीम। संवाद

विस्तार

बिल्सी। खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से लिए गए बूंदी के लड्डू में मंगलवार को कुछ कीड़े निकले थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया था। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर छापा मारा। साथ ही उक्त दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि बिल्सी में मंगलवार की शाम क्षेत्र के गांव अगोल निवासी फूल सिंह पुत्र लेखराज खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू खरीदकर अपने घर ले गया था। जब उसने लड्डू खाने के लिए परिवार के लोगों को दिए तो उसमें कीड़े निकलने शुरु हो गए। इसका उक्त व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

बताया कि तुरंत बाद पीड़ित ने दुकानदार से जाकर लड्डुओं में कीड़े निकलने की शिकायत की। इस पर दुकानदार, फूल सिंह से मारपीट करने को उतारू हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस और विभाग के अधिकारियों से की। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुंचकर उक्त दुकानदार के यहां छापा मारा। साथ ही बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। जांच के लिए नमूना लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई से नगर के खासा हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दीपावली आ रही हैं, जिसको लेकर विभाग लगातार अपनी कार्रवाई कर रहा है। जो भी दूषित खाद्य पदार्थ एवं मिठाई की बिक्री करेगा। उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed