{"_id":"66d4b533093d6438af0bf0e4","slug":"the-financier-took-away-the-tempo-the-young-man-hanged-himself-in-depression-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125074-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फाइनेंसर ले गए टेंपो, अवसाद में फंदे से लटक गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फाइनेंसर ले गए टेंपो, अवसाद में फंदे से लटक गया युवक
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो।
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पलिया झंडा निवासी राहुल (25) पुत्र वीरपाल ने शनिवार रात घर के पास बनी पशुशाला में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह परिजन ने शव लटका देखा तो कोहराम मच गया।
भाई सूर्यप्रकाश ने बताया कि राहुल ने अब से डेढ़ साल पहले टेंपो खरीदा था। कुछ रुपये जमा करने के बाद टेंपों फाइनेंस कराया था। वह किस्त का पैसा समय से जमा नहीं कर पा रहा था। फाइनेंस कंपनी वाले बृहस्पतिवार को उसका टेंपो छीनकर ले गए। तभी से वह अवसाद में था। परिजनों ने बताया वह चार भाइयों में बड़ा था। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। परिवार का गुजारा ठीक से होने लगे, इसलिए राहुल ने टेंपो निकाला था। फाइनेंस कर्मियों के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
टेंपो छिनने के बाद घर नहीं आया राहुल
तीन दिन पहले जब फाइनेंस कर्मी टेंपो ले गए तो उसने इसके बारे में परिजन को फोन से जानकारी दी। इसके बाद तीन दिन तक टेंपो छुड़ाने में लगा रहा और घर नहीं लौटा। शनिवार शाम आया और खाना खाकर सोने चला गया। रात में किसी समय उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने गए तो उसका शव देखकर घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।