फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The final framework for the operations of the HPCL plant will be ready on April 1.

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट के संचालन की एक अप्रैल को तैयार होगी अंतिम रूपरेखा

Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The final framework for the operations of the HPCL plant will be ready on April 1.
पीडब्लू डी गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के बाद से प्लांट का संचालन बंद है। अब एक अप्रैल को इसके संचालन की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। रविवार को जिला काेर कमेटी की पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सामने डीएम अवनीश राय ने यह जानकारी दी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया। इसके साथ ही बैठक में अन्य कई मुद़्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिले में नलकूपों से ही सिंचाई का प्रमुख साधन है, इसके लिए बिजली आपूर्ति बेहतर रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने गेहूं खरीद को पारदर्शी तरीके से कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तहसील व थानों पर आने वाले फरियादियों से अधिकारी, कर्मचारी सही से बात करें, किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। शहर में एसएसपी कार्यालय के पास पड़ी जेल की खाली भूमि पर पार्क बनाने, बस स्टेशन को बाहर करने, साफ सफाई इंतजाम में सुधार करवाने, सड़कों की हालत सही कराने से लेकर अन्य मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधारने पर दिया जोर
मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सही न होने से लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर जन प्रतिनिधियों ने मंत्री व अधिकारियों से कहा कि इसके लिए ठोस उपाय किए जाए। इसके साथ ही अन्य अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

सट्टेबाजी व जुआ का मुद्दा उठा
कोर कमेटी की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सामने जिले में हो रही जमकर सट्टेबाजी व जुआ का भी मुद़्दा उठाया। बताया गया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक यह काम हो रहा है। सिविल लाइन इलाका इसके लिए लंबे समय से बदनाम है। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने इस पर जल्द ही कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी काम करने को कहा गया।

एक अप्रैल को एचपीसीएल के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे डीएम
सैजनी के एचपीसीएल बायो गैस प्लांट के संचालन को लेकर डीएम अवनीश राय एक अप्रैल को कंपनी के उच्चाधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। इसी दिन प्लांट संचालन के काम को अंतिम रूप दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री ने भी डीएम व एसएसपी से कहा कि इस प्लांट को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही वहां पर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर की जाएं।


विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही। बैठक में यह भी तय हुआ कि जनपद के विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और विकास की गति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed