फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The eyes of the municipality are closed on the open manhole, you open it

मैनहोल खुले, पालिका की आंखें बंद...लेकिन आप खोलकर चलें

Tue, 27 Sep 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:49 AM IST
सार

शहर की सड़कों पर बड़ी सतर्कता से चलने की जरूरत है, क्योंकि नगर पालिका आंखें मूंदे हुए है।इसको बंद कराने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम से भी शिकायत की है।संवाद- फोटो : BADAUN छह सड़क को जाने वाले रोड के बीच में खुला मेनहोल।

विज्ञापन
The eyes of the municipality are closed on the open manhole, you open it
सुभाष चौक पर खुला मेनहोल। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। शहर की सड़कों पर बड़ी सतर्कता से चलने की जरूरत है, क्योंकि नगर पालिका आंखें मूंदे हुए है। सड़कों के बीच सीवर लाइनों के खुले मैनहोल राहगीरों की मुसीबत की बड़ी वजह बने हुए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद तो खतरा और भी बढ़ गया है। तमाम मैनहोल के ढक्कन गायब ही हैं या फिर टूटे पड़े हैं। इसके कारण दुपहिया-चौपहिया वाहनों के पहिये इनमेें धंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और पैदल चलने वाले लोग इनमें गिरकर चुटैल हो रहे हैं। पालिका अफसरों को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद सिर्फ कागजों में ही शहर को बेहतर दिखाने की कोशिश में है। लेकिन मौजूदा हालात एकदम उलट हैं। शहर की सड़कें ऐसी नहीं कि उन पर बेफिक्र चल सकें। अगर ऐसा किया भी तो जान जोखिम में डालना है। खुले मैनहोल हादसे का सबब बन हुए हैं। कहीं एक माह से, तो कहीं छह माह से ये मेनहोल यूं ही खुले पड़े हैं।
विज्ञापन

शाहबाजपुर-टिकगंज सड़क: सात माह ढकने की नहीं समझी जरूरत
शाहबाजपुर तिराहे से टिकटगंज को जाने वाली सड़क के बीच में सात माह से मैनहोल खुला है। स्थानीय लोग बताते हैं कि एक बार मैनहोल को बंद कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद में उन पर लगे ढक्कन गायब हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद दोबारा इन्हें बंद नहीं किया जाता है। इस मैनहोल की वजह से अक्सर वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। सात महीने बाद ही इसे ढकने की जरूरत नहीं समझी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज रोड पर बीच में से टूट गया लोहे का जाल
शहर के अति व्यस्तम चौराहों में शुमार सुभाष चौक से आर्य समाज की तरफ जाने वाले रोड पर यह बड़ा मैनहोल है। इस पर नगर पालिका की ओर से लोहे का जाल डलवाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे वह बीच-बीच में से टूट गया है। रात के समय निकलने वाले राहगीरों के लिए यह मुसीबत का कारण बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सफाई करने के लिए हटाई पटिया दोबारा नहीं रखी गई
छह सड़का से जोगीपुरा रोड की ओर जानी वाली सड़क पर पालिका की ओर से मैनहोल के ऊपर सीमेंट की पटिया डलवाई थी। बाद में सफाई करने के नाम पर करीब पांच पहले उसे वहां से हटा दिया गया है। लेकिन इसके बाद उसे वहां पर दोबारा नहीं रखा गया। बीच रोड में खुले पड़े मैनहोल में कई लोग गिरकर घायल चुके हैं। इसको बंद कराने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम से भी शिकायत की है।
चोक नाले की सफाई के बाद हटाई गई पटिया रखना भूले
मोहल्ला शिवपुरम से हाईवे को जोड़ने वाले रोड पर बने मैनहोल पर करीब एक साल पहले सीमेंटेड पटिया डाली गई थी, लेकिन वहां पर भी नाला चोक होने की वजह से सफाई नहीं हो पर रही थी। पालिका के कर्मचारियों ने बीच सड़क में मैनहोल खोलकर सफाई की। उसके बाद में उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसमें रात के समय आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

शहर में जहां पर भी मैनहोल खुले हैं, उनको चिह्नित कराया जाएगा। उसके बाद में उनको बंद करा दिया जाएगा। इससे राहगीरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -दीप कुमार, ईओ

मोहल्ला शिवपुरम में खुला पड़ा मेनहोल। संवाद

मोहल्ला शिवपुरम में खुला पड़ा मेनहोल। संवाद- फोटो : BADAUN

छह सड़क को जाने वाले रोड के बीच में खुला मेनहोल।संवाद

छह सड़क को जाने वाले रोड के बीच में खुला मेनहोल।संवाद- फोटो : BADAUN

शहबाजपुर रोड के पास खुला मेनहोल। संवाद

शहबाजपुर रोड के पास खुला मेनहोल। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed