फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The extension of the train service will accelerate connectivity between the Badaun, Kasganj, and Bareilly divisions.

Budaun News: ट्रेन के विस्तार से बदायूं, कासगंज और बरेली मंडल के बीच आवागमन को मिलेगी गति

Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The extension of the train service will accelerate connectivity between the Badaun, Kasganj, and Bareilly divisions.
अवधेश लड्ढा महेश्वरी
बदायूं। देश की राजधानी दिल्ली तक बदायूं से पहली बार रेल सेवा शुरू करने की घोषणा का हर किसी ने स्वागत किया है। व्यापारी से लेकर युवा, आम यात्री इससे खुश हैं। लोगों का कहना है कि इससे दिल्ली का सफर आसान होगा और कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय रेलमंत्री के जारी पत्र के अनुसार, इस ट्रेन के विस्तार से बदायूं, कासगंज और बरेली मंडल के बीच आवागमन को नई गति मिलेगी। यह ट्रेन न केवल दैनिक यात्रियों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। लोगों का मानना है कि रेल सेवाओं के विस्तार से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बदायूं जैसे जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थानीय बाजारों को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन




दिल्ली के लिए पहली सीधी ट्रेन सुविधा

अभी तक बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सुविधा नहीं थी। दिल्ली जाने के लिए लोगों को पहले बरेली जाना पड़ता था उसके बाद दिल्ली। अब इस ट्रेन से सीधे दिल्ली की यात्रा करने का लाभ मिलेगा। अब तक यहां से दिल्ली के लिए सिर्फ रोडवेज बस की सुविधा है या फिर लोगों को निजी साधन का इस्तेमाल करना पड़ता था। शहर से हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए बस की सुविधा है। इस ट्रेन के चलने से बसों में भी भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ के लिए भी जल्द चलेगी ट्रेन : केंद्रीय राज्यमंत्री

बदायूं वासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा था। दिल्ली के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सुविधा होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी बदायूं से सीधी ट्रेन सुविधा हो, इसके लिए भी प्रयास चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री ने बदायूं से कासगंज, बरेली दिल्ली की ट्रेन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी होने के साथ ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा। - बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री



सपा सांसद बोले- संसद में उठाया था मुद्दा

बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। संसद सत्र में भी इसका मुद्दा उठाया गया था। ट्रेन संचालन शुरू होने से जिले के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। - आदित्य यादव, सपा सांसद






सांसद धर्मेंद्र ने लोकसभा में किया था कटाक्ष
बदायूं से दिल्ली तक ट्रेन सेवा को लेकर बीते दिनों सपा के आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पर कटाक्ष करते हुए ट्रेन संचालन शुरू न होने पर तंज कसा था। अब ट्रेन संचालन शुरू होने से हर किसी को इसका लाभ मिल सकेगा।




---अब तक था बस या निजी वाहनों का सहारा----
बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक यात्रियों को बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे समय और पैसा दोनों अधिक लगता था। ट्रेन चलन से सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगा। साथ ही समय की बजट भी होगी। जिससे दैनिक समय की बचत वाला हो जाएगा। जिससे दैनिक यात्रियों को खास फायदा मिलेगा। -अवधेश लड्डा माहेश्वरी, व्यापारी


पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले से दिल्ली जाने वाले युवाओं के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी। कम खर्च से नियमित यात्रा की सुविधा मिलने से वे बिना ज्यादा आर्थिक दबाव के अपने लक्ष्य पूरे कर सकेंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में शामिल होना भी आसान हो जाएगा। -पूजा अग्निहोत्री


जिले के व्यापारियों को भी इस नई ट्रेन सेवा से लाभ मिलेगा। दिल्ली जैसे बड़े बाजार से सीधा जुड़ाव होने से माल ढुलाई आसान होगी। लागत कम आएगी। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। -अंकुर माहेश्वरी, व्यापारी



गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली के बड़े अस्पतालों में जाने वाले मरीजों के लिए यह सुविधा काफी राहत भरी होगी। ट्रेन सेवा से समय पर और सुविधाजनक यात्रा संभव होगी। जिससे मरीजों को जल्द इलाज मिल सकेगा और उनके परिजनों को भी कम परेशानी उठानी पड़ेगी। -टिंकू यादव

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

अवधेश लड्ढा महेश्वरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed