फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The exams will be held from November 28 to December 3.

Budaun News: 28 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होंगी परीक्षाएं

Mon, 24 Nov 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The exams will be held from November 28 to December 3.
बदायूं। जिले में संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर आगामी तीन दिसंबर तक चलेंगी। इस दौरान सभी विद्यालयों को समयपालन, पारदर्शिता और निर्धारित प्रश्नपत्र के आधार पर परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक रूप में कराई जाएगी। शिक्षक विद्यार्थियों की पहचान, अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान व व्यवहारिक समझ के आधार पर मूल्यांकन करेंगे। इसके लिए अलग से प्रश्नपत्र नहीं होंगे। कक्षा दो से पांच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मौखिक व लिखित दोनों प्रकार से आयोजित होंगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों को समय रहते पाठ्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करा दें। वहीं कक्षाएं छह से आठ तक के लिए सभी विषयों की परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय के लिए 50 अंकों का प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया है। जिसे समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि जिन विद्यालयों में मासिक मूल्यांकन में बच्चों की उपस्थिति कम रही है। वहां अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए। साथ ही कहा कि परीक्षा कार्यक्रम सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है और बीईओ व एआरपी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि वे परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed