फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The exam will be conducted through the Nipun Plus app.

Budaun News: निपुण प्लस एप के माध्यम से होगी परीक्षा

Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The exam will be conducted through the Nipun Plus app.
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। दिसंबर में होने वाली निपुण परीक्षा पहली बार निपुण प्लस एप के माध्यम से कराई जाएगी। इसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की भाषा और गणित में दक्षता को परखना है, ताकि जो कमियां मिले, उनको दूर कर प्रत्येक बच्चे को निपुण किया जा सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से होगी। इस नई व्यवस्था से समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा से पहले शिक्षकों को एप के उपयोग का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाए। हर विद्यालय में टैबलेट या स्मार्टफोन के जरिए प्रश्नपत्र हल कराए जाएंगे। एप के माध्यम से बच्चों के उत्तरों का मूल्यांकन स्वतः हो जाएगा और परिणाम तुरंत तैयार हो जाएगा। इससे शिक्षकों पर काम का बोझ भी कम होगा और परीक्षा प्रक्रिया में मानव त्रुटि की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत 2026-27 तक सभी बच्चे भाषा और गणित में दक्ष बन जाएं। परीक्षा से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कमजोर छात्रों के लिए विशेष सुधार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षकों को बच्चों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed