फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district will identify three road

जिले की पहचान बनेंगे तीन रोड

Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक रोड बना, दूसरे पर काम शुरू और तीसरे को मिली स्वीकृति 
 बदायूं-बरेली, बदायूं-गुन्नौर और बदायूं-कछला रोड जिले की पहचान बनेंगे। बदायूं-बरेली रोड को सेमी फोर लेन किया जा चुका है। बदायूं-कछला रोड को भी थ्री लेन करने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा बदायूं-गुन्नौर रोड को फोर-लेन किया जा रहा है। इससे यात्रा सुगम होने के साथ बदायूं के आर्थिक विकास में बड़ा सहयोग मिलेगा। 
बदायूं से बरेली मार्ग सेमी फोर लाइन हो जाने के कारण बरेली-मंडल मुख्यालय काफी करीब लगने लगा है। दो घंटे का रास्ता अब मात्र एक- सवा घंटे में पूरा हो रहा है। गंगा के कारण धार्मिक तीर्थ बना कछला को भी बदायूं से थ्रीलेन रोड से जोड़ा जा रहा है। इस पर काम शुरू हो गया है। यही नहीं बदायूं से गुन्नौर को फोरलेन मार्ग निर्माण को प्रदेश सरकार की हरी झंडी मिल गई है। बताते हैं कि गुन्नौर मार्ग जिले में सबसे अच्छा होगा। इसे वास्तविक फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें डिवाइडर की चौड़ाई बरेली सेमी फोर लेन से अधिक होगी। दोनों ओर की सड़कों की चौड़ाई का भी विस्ता होगा। इस तरह यह तीनों मार्ग जिले की पहचान बनेंगे। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि इसमें बरेली-बदायूं और बदायूं-कछला मार्ग बरेली-मथुरा मार्ग के हिस्से हैं, वहीं बदायूं-गुन्नौर बदायूं-मेरठ राजमार्ग का हिस्सा है। इन मार्गों से बरेली-दिल्ली और बरेली आगरा की सेवाओं में सुधार और सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed