फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district shines in the Open UP State Taekwondo, winning 14 medals

Budaun News: ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो में जिले का जलवा, 14 पदक जीते

Mon, 20 Apr 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The district shines in the Open UP State Taekwondo, winning 14 medals
आठ स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य के साथ प्रदेश में बढ़ाया मान
विज्ञापन

बदायूं। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित ओपन उप्र राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 14 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव पूरे प्रदेश में ऊंचा किया।

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में फाइट और पूमसे स्पर्धाओं के तहत हुई। जिले के खिलाड़ियों ने अपने तकनीकी कौशल और अनुशासन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अजयपाल सिंह ने सीनियर टीम पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। स्वर्ण पदक जीतने वालों में उर्वा खान, पूर्णिमा गुप्ता, देविका त्रिपाठी, नैना सारस्वत, यश सारस्वत, दर्श सारस्वत और हर्ष पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन

रजत पदक विजेताओं में अलिशबा फातमा, अक्षरा त्रिपाठी और प्रणव सारस्वत का नाम रहा। जबकि कांस्य पदक निपुन वैश्य, रमन राठौर और वंशिका राज ने हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 17 मई 2026 तक तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल में आयोजित 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गिरधारी सिंह राठौर, मुकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, ईशान मेंहदीरत्ता, अक्षज रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed