फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The distortions of society can be corrected only through sanskars.

Budaun News: समाज की विकृतियों को केवल संस्कारों से सुधारा जा सकता

Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The distortions of society can be corrected only through sanskars.
श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत स्कू
बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि संस्कारों के माध्यम से ही समाज की विकृतियों को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय नारी जीवन के हर चरण में कर्तव्य, त्याग और आदर्श का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि गार्गी, मैत्रेयी और अनसूया जैसी विदुषी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति में ज्ञान, नीति और तप की परंपरा को आगे बढ़ाया। आज की नारी भी शिक्षा, प्रशासन, रक्षा, उद्योग और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि माताएं-बहनें अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता विचारों में होनी चाहिए, वस्त्रों में नहीं। संस्कारों के माध्यम से ही समाज की विकृतियों को सुधारा जा सकता है। तरन वैश्य ने कहा कि नारी के अंदर छिपी सप्त शक्तियों का जागरण ही परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से उन्होंने नारी सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा गोस्वामी ने किया। संयोजिका रुचि माहेश्वरी, राजकुमार सिंह सेंगर, श्रुति वैश्य, वर्षा यादव, प्रीति पुंडीर, कंचन राठौर, आकाशी, नेहा राठौर, पूजा शर्मा, वर्षा राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed