फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dilapidated 37 buildings of government schools will be demolished

सरकारी स्कूलों की 37 जर्जर बिल्डिंग होगी ध्वस्त

Fri, 07 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

जिले के परिषदीय विद्यालयों के हालात बेहद खराब है।इसको लेकर अमर उजाला ने पिछले दिनों खबरों को लगातार प्रकाशित किया था।

विज्ञापन
The dilapidated 37 buildings of government schools will be demolished

विस्तार

बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों के हालात बेहद खराब है। कई विद्यालयों की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। आए दिन कोई न कोई हादसा भी होता रहता है। इसको लेकर अमर उजाला ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। ऐसे में अब बीएसए ने 37 विद्यालयों के ध्वस्तीकरण कराए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेसिक विभाग के अधीन जिले में 2105 विद्यालय हैं। इनमें कई विद्यालयों के हालात ऐसे हैं कि उनकी बिल्डिंग में बैठकर पढ़ाई करना छात्र-छात्राओं की जिदंगी से खिलवाड़ करने से बराबर है। इन विद्यालयों के शिक्षक भी इन छात्र-छात्राओं को खुले में पढ़ाने के लिए मजबूर रहते है। इसको लेकर अमर उजाला ने पिछले दिनों खबरों को लगातार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद में विभाग द्वारा तेजी से इस दिशा में काम शुरू हो गया। बीएसए के निर्देश पर सभी बीईओ ने अपने-अपने यहां पर स्थित जर्जर बिल्डिंग की स्थिति की रिपोर्ट देना शुरू कर दिया। बीईओ के माध्यम से मिली रिपोर्ट पर उनकी जांच लोक निर्माण विभाग के जेई से कराने के बाद में इनको ध्वस्त कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जो भी जर्जर विद्यालय है, उनकी रिपोर्ट एकत्र की जा रही है। इसके साथ उनके ध्वस्तीकरण को लेकर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, ताकि जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाई जा सकें। -आंनद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed