फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The devotees shouted shining maidan flame

श्रद्धालुओं ने प्रज्जवलित की खेरे वाली मैया की ज्योति  

Mon, 10 Apr 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Mon, 10 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
The devotees shouted shining maidan flame
पूजा - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक देवी मंदिर पर पूजा करने उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

देवी मां के जयकारों के साथ रविवार को दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नगर के ऐतिहासिक देवी मंदिर पर खेरे वाली मैया की ज्योति जलाकर उनकी पूजा अर्चना की।
  चैत्र मास की पूर्णिमा से लगने वाले मेले से पूर्व त्रयोदशी से देवी मां की ज्योति जलाने का सिलसिला प्रारम्भ हो जाता है जो मेले के समापन तक अनवरत चलता है। रविवार को सुबह से ही मां की ज्योति जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित देवी मां की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। मान्यता है कि मां के दरबार में जिसने भी सच्चे मन से जो मांगा उसकी मनोकामना पूरी होती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हवन पूजन कर कन्याओं को भोज भी कराया। वहीं, चैत्र मास की पूर्णिमा से लगने वाले प्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियां जोर शोर से की जा रहीं हैं। मेले में अधिकांश दुकाने लग चुकी हैं।
विज्ञापन


रामनवमी मेला में जुटे देवी के भक्त
उझानी। अंडुआनगला गांव में दो दिन से चल रहे रामनवमी मेला में रविवार को लोगों की काफी भीड़ रही। बच्चों ने मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। शनिवार शाम को मंडली के कलाकारों ने लीला का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मेलाध्यक्ष  फूलसिंह और संचालक डॉ. महेश ने बताया कि मेला के दौरान देवी के भक्तों ने  मंदिर की परिक्रमा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed