Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold intensifies... night shelters remain unheated

Budaun News: सर्दी बढ़ी...रैन बसेरों में अभी गर्माहट नहीं

Sat, 28 Nov 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cold intensifies... night shelters remain unheated
बदायूं। नवंबर समाप्त होने को है। सर्दी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है, बावजूद इसके नगर पालिका की ओर से रैन बसेरे शुरू नहीं कराए गए हैं। हालात यह हैं कि रात में बाहर से आने वाले यात्री, मजदूर और राहगीर ठहरने के लिए जगह तलाशते रहते हैं। शुक्रवार को की गई पड़ताल में बेसहारा और जरूरतमंदों के ठहराव के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही रात में खुले स्थानों पर सोना मुश्किल होने लगा है। दिन में भी लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंड का असर और अधिक महसूस हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके पास शहर में ठहरने का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि ऐसे लोगों के लिए नगर पालिका की ओर से हर साल रोडवेज परिसर में अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। इस बार कुछ इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में बसों और अन्य वाहनों से देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को भी रात बिताने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा। गरीब और मजदूर वर्ग के लोग दुकानों के बाहर या किसी सुरक्षित कोने की तलाश में भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला व महिला अस्पताल में भी नहीं खुले रैन बसेरे
रैन बसेरों की बदहाली सिर्फ नगर पालिका तक सीमित नहीं है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी रैन बसेरों पर ताला लटका हुआ है। ऐसे में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के सामने रात गुजारने का संकट है। दूरदराज के गांवों से इलाज कराने आने वाले लोगों को कई बार अस्पताल परिसर में ही रात बितानी पड़ती है। महिला अस्पताल में प्रसूताओं के साथ आने वाले परिजनों, महिलाओं और बच्चों को भी ठंड में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कंबल खरीदने के लिए मिले 43.88 लाख रुपये
ठंड से गरीबों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन से 43.88 लाख रुपये जारी हुए हैं। इससे गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने कंबल खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में करीब 8780 कंबल की खरीद की जाएगी, जिले में सदर, बिसौली और दातागंज तहसील बढ़ी होने की वजह से करीब दो-दो हजार कंबल तहसील प्रशासन को दिए जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे कंबल बिल्सी और सहसवान को दिए जाएंगे।

तहसीलों से मांगी गई जानकारी
ठंड से बचाव के लिए तहसीलों में कहां-कहां पर रैन बसेरा बनाया जाएगा इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जानकारी मांगी गई है, ताकि समय रहते रैन बसेरों को शुरू किया जा सके। इसके अलावा कहां-कहां पर अलाव जलाएं जाएंगे, इसको लेकर भी जानकारी मांगी गई है।


सर्दी को ध्यान में रखते हुए कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए टेंडर निकला गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद में इनकी खरीद की जाएगी। -महेंद्र श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed