{"_id":"693dacaf384d293943088173","slug":"the-councilors-husband-and-brother-in-law-launched-a-deadly-attack-on-the-young-man-badaun-news-c-123-1-sbly1018-152763-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सभासद के पति और देवर ने युवक पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सभासद के पति और देवर ने युवक पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
घायल अजीत गुप्ता।संवाद
उसावां। वार्ड संख्या एक की सभासद के पति व उनके परिजनों ने रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी अजीत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे वह अपने भतीजे के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान सभासद के पति अनुज गुप्ता, देवर विपिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, विनोद गुप्ता आर्येंद्र गुप्ता पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर आ गए। गाली देने लगे।
विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें अजीत गुप्ता की आंख के पास गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।