फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The contractor did not install the AC in the pathology lab and claimed it was stolen.

Budaun News: ठेकेदार ने पैथालॉजी लैब में नहीं लगाई एसी और बताया चोरी हो गई

Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The contractor did not install the AC in the pathology lab and claimed it was stolen.
जिला अस्पताल में बन रही लैब। संवाद।
बदायूं। ठेकेदार ने जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में एसी नहीं लगाई और बताया कि चोरी हो गईं। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की जांच में चोरी नहीं बल्कि ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। चोरी का आरोप लगाकर गोलमाल किया जा रहा है। आईपीएचएल लैब का स्वास्थ्य मंत्री ने 24 सितंबर को ऑनलाइन उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो साल से पैथालॉजी लैब के भवन का निर्माण चल रहा है। इसके लिए शासन से 88 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए डीएम व सीएमओ ठेकेदार को फटकार भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी लैब तैयार नहीं हो सकी। दो साल से लैब अस्थाई भवन में चल रही है। यहां जांच कराने आए लोगों को धूप, बारिश व सर्दी में खुले आसमान के नीचे लाइन लगानी पड़ रही है। अगस्त में भवन विभाग के हैंडओवर होना था। सितंबर बीत गया, इसी दौरान सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह सीएमएस पद से सेवानिवृत हो गए। नए सीएमएस डॉ. अतिम वार्ष्णेय ने लैब का निर्माण करा रहे ठेकेदार से जानकारी ली तो बताया कि एक दाे दिन में ही हैंडओवर करा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी बीच ठेकेदार ने बताया कि रविवार की रात को लैब में लगी दो एसी और लाखों के सामान चोरी कर लिए गए। इस मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। उनकी जांच में सामने आया कि लैब में तो एसी लगी ही नहीं है। अभी वहां पर काम चल रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन की जांच में भी चोरी का मामला सामने नहीं आया। ठेकेदार मनोज का कहना है कि यहां हमारे मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने सूचना दी कि लैब से दो एसी व अन्य सामान चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
12 सुरक्षा कर्मियों की रहती है डयूटी
जिला अस्पताल में डॉक्टरों और उपकरणों की सुरक्षा के लिए 12 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। यह सभी सेवानिवृत फौजी हैं। वह इमरजेंसी से लेकर पूरे परिसर की जिम्मेदारी अपने हाथों में लिए हुए हैं।
---------

कोट,
- जिला अस्पताल में चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। जिस लैब में चोरी होने की बात कही जा रही है वहां आज तक एसी लगी ही नहीं हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी



कोट,

- ठेकेदार ने लैब से एसी चोरी की बात कही है। अब तक की जांच में सामने आया कि एसी नहीं लगाई गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। साथ ही विभागीय जांच भी हो रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed