फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The conspiracy to kill Manoj was hatched on the disclosure of illegal relations

Budaun News: अवैध संबंधों के खुलासे पर रची थी मनोज की हत्या की साजिश

Wed, 03 May 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
The conspiracy to kill Manoj was hatched on the disclosure of illegal relations
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में हुए मनोज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मनोज की हत्या उसके ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध संबंधों के चलते की थी। दोस्त कातिल क्यों बना, घटना के बाद यह सवाल सभी के जेहन में था। हत्या की असल वजह किसी को पता नहीं चल पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने संदेह के आधार पर मुख्य आरोपी वीरसिंह के परिवार के ही एक सदस्य को हिरासत में लिया तो उसने घटना की वजह बता दी। अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

बीती 29 अप्रैल की रात गांव करनपुर में मक्का की रखवाली करने गए 25 वर्षीय मनोज पुत्र गिरवर सिंह की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम उसके ही करीबी दोस्त वीरसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था। मृतक के परिजनों ने वीरसिंह उसके दोस्त मनोज पुत्र नारायन सिंह को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस घटना की वजह तलाश रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मुख्य आरोपी वीरसिंह के परिवार के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया तो उसने पूछताछ में बताया कि मनोज के उनके परिवार की ही एक युवती से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

यह बात वीरसिंह को पता चली तो उसने परिवार के ही सूरजपाल, परवेंद्र, मनोज के साथ मिलकर मनोज कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सूरजपाल, मनोज, परवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वीरसिंह की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दीं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस संबंध में एसएचओ एके सिंह का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते मनोज की हत्या की गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले ही बन चुकी थी योजना
मनोज की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसको इस बात का पता चल गया था कि वीरसिंह उसकी हत्या करना चाहता है। वीरसिंह के परिवार की लड़की से मनोज के अवैध संबंधों की शक वीरसिंह को था, इसी के चलते वीरसिंह कई बार उसको घर पर बुलाने गया था, लेकिन पत्नी ने मनोज को उसके साथ नहीं जाने दिया। उस दिन मक्का की रखवाली के लिए मनोज बिना बताए चला गया था मौके का फायदा उठाकर उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed