फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The condition of the villager deteriorated due to the beating by the constable, he died in the medical college

Budaun News: सिपाही की पिटाई से ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The condition of the villager deteriorated due to the beating by the constable, he died in the medical college
आसफपुर में ग्रामीण की मौत के बाद विलाप करते परिजन व जुटे लोग। संवाद
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा आसफपुर में शनिवार को विवाद के बाद पत्नी के साथ चौकी पर जा रहे एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। देर रात उसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण के बेटे ने देर रात ही चौकी के एक सिपाही पर पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि पिटाई से आहत होकर पिता ने जहर खाकर जान दे दी है। वहीं रविवार सुबह पत्नी ने हार्टअटैक से पति की मौत होने की दूसरी तहरीर पुलिस को दी। पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह पुष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है।
विज्ञापन

आसफपुर कस्बा निवासी आकाश यादव ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह उनके व पड़ोसी के बच्चों में विवाद हो गया था। दोनों परिवाद के लोग भी आमने-सामने आ गए। गांव के लोगों ने विवाद शांत करा दिया था, लेकिन दूसरे पक्ष ने चौकी पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

इसके चलते आसफपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही उसके पिता जगतवीर यादव (45) को घर से पकड़कर चौकी पर ले गया। आरोप है कि सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर पिता ने जेब में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। इससे उनके पिता की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जगतवीर को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जगतवीर को आसफपुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। करीब पांच घंटे तक उपचार के बाद रात 11 बजे जगतवीर की मौत हो गई।
इधर, रविवार सुबह जगतवीर की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि घर पर उनके पति के सीने में तेज दर्द उठा था। उन्हें अस्पताल ले जा रही थी, कि तभी पति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


आरोपी सिपाही लाइन हाजिर, जांच सीओ बिसौली को साैंपी गई
बदायूं। आसफपुर चौकी में सिपाही की पिटाई से आहत होकर ग्रामीण जगतवीर द्वारा विषैला पदार्थ खाने का मामला शनिवार शाम से ही चर्चा का विषय बन गया था। देर रात जब जगतवीर की मौत हो गई तो परिजन आक्रोशित हो गए थे।
उन्होंने चौकी पर पहुंचकर काफी देर तक हंगामा भी किया था। देर रात होने की वजह से मामला थम गया। दिन निकलते के बाद इसको लेकर चर्चा फिर होने लगी। कुछ लोगों ने ट्वीट किए। इसके चलते रविवार शाम एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने सीओ बिसौली को इस प्रकरण की जांच सौंपी है। संवाद


शनिवार को दो भाइयों में आपस में विवाद हुआ था। जगतवीर और उसकी पत्नी आसफपुर चौकी आ रहे थे। इस दौरान चौकी पर ही जगतवीर बेहोश हो गया। पत्नी ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। - केके सरोज, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed