फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The color of patriotism spread on the Kanwadis... tricolor waved along with saffronThe color of patriotism spread on the Kanwadis... tricolor waved along with saffron

Budaun News: कांवड़ियों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग... भगवा संग लहराया तिरंगा

Sat, 19 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The color of patriotism spread on the Kanwadis... tricolor waved along with saffronThe color of patriotism spread on the Kanwadis... tricolor waved along with saffron
कछला से 151 लीटर जल की कांवड़ लेकर जाते भक्त। संवाद
उझानी। भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था के प्रतीक सावन महीने में कांवड़ यात्रा पर देशभक्ति का भी रंग चढ़ गया है। कांवड़ के कलश कहीं भगवा से सराबोर दिखे तो किसी ने उसे तिरंगे झंडे से लपेटकर यात्रा शुरू की है। कछला गंगाघाट से शुरू कांवड़ यात्रा में शुक्रवार सुबह बरेली के किला इलाके के कांवड़िया अलखनाथ मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की टोली में शामिल अभिषेक राठौर और विनय कुमार ने बताया कि वह अपने कुनबे के युवकों के साथ लगातार तीसरे साल कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। इस बार भी छह कलश में 151 लीटर जल के साथ यात्रा शुरू की है। एक कलश को भगवा तो दूसरे को तिरंगा झंडे से लपेटा है। ताकि आस्था, धर्म और देशभक्ति का रंग कायम रहे। यही नहीं, कांवड़ियों के करीब 40 फीसदी वाहनों पर तिरंगा नजर आ रहा है। बदायूं के मीरा जी चौकी इलाके के कांवड़ियों की टोली के साथ वाहन पर लगे डीजे से रास्ते में भोले के भजनों के अलावा देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। सावन महीने के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शाम तक कांवड़ियों की पांच सौ से अधिक टोलियों ने शिव मंदिरों की ओर कूच कर दिया है। कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले भोले के भक्तों ने कछला गंगा घाट पर डुबकी लगाई। बिसौली निवासी कांवड़ियों की टोली के साथ मौजूद पुरोहित श्रीओम ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से पहले धार्मिक नियमों का पालन किया जाना भी आवश्यक है।

कछला से 151 लीटर जल की कांवड़ लेकर जाते भक्त। संवाद

कछला से 151 लीटर जल की कांवड़ लेकर जाते भक्त। संवाद

कछला से 151 लीटर जल की कांवड़ लेकर जाते भक्त। संवाद

कछला से 151 लीटर जल की कांवड़ लेकर जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed