फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The CBI had on medicine purchase records objection

सीबीआई ने दवा खरीद के रिकार्ड पर लगाई आपत्ति

Sat, 20 Feb 2016 11:51 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The CBI had on medicine purchase records objection
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में वर्ष 2005 से 2011 के बीच हुए घोटाला की जांच कर रही सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग से मिली रिकार्ड पर आपत्ति लगा दी है। यह रिकार्ड वापस भेजकर नए सिरे से सूचनाएं मुहैया कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जो रिकार्ड जांच एजेंसी को भेजा था वह आधा-अधूरा था। सीबीआई की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से रिकार्ड तैयार करने में जुट गया है। जिस रिकार्ड पर आपत्ति लगाई गई है वह दवा खरीद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

एनआरएचएम में वर्ष 2005 से 2011 के बीच सूबे में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग से इस अवधि का रिकार्ड मांगा था। बार-बार नोटिस के बाद जांच एजेंसी को रिकार्ड दिया गया। इसके बाद सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग के आठ बाबुओं को देहरादून मुख्यालय बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। पड़ताल के बाद सीबीआई ने दवा खरीद के रिकार्ड पर आपत्ति लगा दी है। यह रिकार्ड वापस भेजकर नए सिरे से सूचनाएं देने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद इस पर काम चालू कर दिया है। दवा खरीद से जुड़ा रिकार्ड नए  सिरे से तैयार किया जा रहा है। -----
विज्ञापन

जांच एजेंसी ने कुछ सूचनाएं मांगी हैं। एजेंसी का कहना है कि दवा खरीद से जुड़ा रिकार्ड पूरा नहीं है। नई सूचनाओं के साथ पूरा रिकार्ड जल्द सीबीआई को भेज दिया जाएगा।-डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed