{"_id":"64e7b67771668eb71204c039","slug":"the-cag-report-exposed-the-central-government-aap-took-out-a-padyatra-badaun-news-c-123-1-sbly1001-3100-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैग की रिपोर्ट ने खोली केंद्र सरकार \nकी पोल, आप ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैग की रिपोर्ट ने खोली केंद्र सरकार की पोल, आप ने निकाली पदयात्रा
Fri, 25 Aug 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में आम आदमी के पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाली
बदायूं। केंद्र सरकार के सड़क निर्माण से लेकर तमाम कार्यों में हेराफेरी करने की रिपोर्ट सामने आने के बाद में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाल और राष्ट्रपति ने नाम डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के इन महाघोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच निर्देशित कर, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि कैग रिपोर्ट में सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे निर्माण में हेराफेरी की खबरें उजागर हुई हैं। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसी प्रकार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही हैं।
दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से सड़क बनाने का था, लेकिन मोदी सरकार द्वारा इस सड़क को 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया। इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। इसमें सड़क की लागत 15 करोड़ प्रति किलोमीटर थी, लेकिन सरकार ने उसे बढ़ाकर लगभग 30 करोड़ प्रति किलोमीटर कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में तमाम अन्य घोटाले हैं। इसको लेकर पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए इन महाघोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच निर्देशित कर, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर राकेश सोलंकी, अभिषेक, आशकीब, निर्वेश सिंह, आवेश सिंह, अरविंद सिंह, आर्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।