फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The burnt transformer has not been replaced for 15 days, the villagers protested

Budaun News: 15 दिन से नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Jun 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The burnt transformer has not been replaced for 15 days, the villagers protested
प्रदर्शन करते ग्रामीणों। संवाद - फोटो : mathura
सहसवान। विद्युत उपकेंद्र नाधा से पोषित गांव असलौर का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंका गया। उसे न बदले जाने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव असलौर में ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद ग्रामीण गर्मी में परेशान हैं। दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। परेशान हाल ग्रामीणों ने इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र में कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों ने उनकी परेशानी को अनसुना कर दिया। बाद में निराश ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर गांव के धारा सिंह, कालीचरण यादव, मुकेश यादव, अखिलेश यादव, ओमपाल यादव, दुर्गेश, सज्जन, जसवीर, धर्मपाल सिंह, मोहित यादव आदि मौजूद रहे। जेई अनुराग मिश्रा ने बताया कि समस्या की जानकारी है। ट्रांसफार्मर जल्द बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

-------------
अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बदायूं। मध्याचंल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के विद्युत उपकेंद्र व फीडरों का औचक निरीक्षण किया। इधर, शुक्रवार को विद्युत निगम के एमडी के आने की सुगबुगाहट के कारण अधिकारियों में खलबली मची है। बृहस्पतिवार को मध्याचंल विद्युत वितरण निगम के वर्कशॉप अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गर्ग, अधिशासी अभियंता अब्बास, बरेली मंडल के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह बदायूं पहुंचे। वह पनवड़िया बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। इस दौरान विद्युत आपूर्ति रोस्टर, बकाएदारों की सूची व राजस्व वसूली की जानकारी ली। इसके बाद कार्यशाला, मीराजी चौकी व मीरासराय फीडर पर पहुंचे। यहां राजस्व वसूली की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीओ और जेई को हैंडबिलिंग की गुणवत्ता में सुधार और राजस्व की वसूली पर जोर देने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, प्रथम विद्युत खंड एक्सईएन संजीव कुमार, एसडीओ अरविंद कुमार, जेई चंद्रमणि गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed