{"_id":"65aa76eaedf27c98db03eb95","slug":"the-bullies-beat-the-young-man-after-locking-him-in-the-house-his-condition-is-serious-badaun-news-c-123-1-bdn1004-11958-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दबंगों ने युवक को घर में बंद कर पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दबंगों ने युवक को घर में बंद कर पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
श्यामपुर गांव में तैनात पुलिस।संवाद
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दबंगों ने एक युवक को अपने घर में बंदकर पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ग्राम श्यामपुर निवासी अशोक (35) पुत्र हरद्वारी लाल यादव शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खेत पर शौच करने जा रहा था। अशोक का आरोप है कि वह जैसे ही दबंगों के घर के सामने पहुंचा कि तभी वह उसे अपने घर के अंदर खींच ले गए और उसको पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। बाद में उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल युवक को बचाया और उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के परिवार वालों का कहना है कि करीब छह माह पहले आरोपियों की मोटरसाइकिल से अशोक के भाई नन्हे का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसको गंभीर चोट आई थी। हालांकि बाद में फैसला हो गया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद आरोपियों ने उसे एक रुपया नहीं दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। उसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह आरोपियों ने अशोक के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन अभी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।