फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bull trampled the farmer to death

Budaun News: सांड़ ने किसान को पटक- पटक कर मार डाला

Mon, 02 Dec 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The bull trampled the farmer to death
दातागंज (बदायूं)। खेत से लौट रहे किसान को शनिवार रात सांड़ ने पटक-पटककर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव रोहारी निवासी रामनिवास (52) शनिवार की रात करीब 8:00 बजे गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। सांंड़ ने किसान को उठा-उठाकर पटका जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने जैसे-तैसे बचाया। परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार रात दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में सांड़ के हमले में एक के बाद एक की जान जा रही है। प्रशासन इनको पकड़वाने के लिए अभियान तो चलाता है, लेकिन कागजों तक ही सिमट कर रह जाता है। यही वजह रही कि रामनिवास भी सांड़ के हमले के शिकार हो गए। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed