फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The brother-in-law shot the sister-in-law, then hanged herself and gave her life.

देवर ने भाभी को गोली से उड़ाया, फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी

Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law shot the sister-in-law, then hanged herself and gave her life.
बदायूं। बिसौली इलाके में एक युवक ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे पर लटककर अपनी भी जान दे दी। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के पति ने अपने मृतक भाई और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरपुरा का है। गांव के राहुल (22) पुत्र रामफल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम विलहत कुड़रा में उसकी शादी तय हुई थी लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया। बताया जाता है कि इसे लेकर राहुल अपने बड़े भाई श्रीवेद व उसकी पत्नी हीराकली (28) से नाराज था। श्रीवेद के मुताबिक मंगलवार रात वह खाना खाकर मक्का की फसल की सिंचाई करने चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी हीराकली उसके चार बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी। राहुल वहीं तमंचा लेकर पहुंचा और हीराकली की गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास सो रहे बच्चे जाग गए और मां की लाश देखकर रोने लगे। इसके बाद श्रीवेद का सात वर्षीय बेटा शम्मी दौड़कर खेत पर पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। श्रीवेद भागते हुए घर पहुंचा। बताते हैं कि वहां राहुल छत पर बैठा था। वह हाथ में चाकू लेकर अपनी कलाई काटने और आत्महत्या की धमकी दे रहा था। इसके बाद राहुल धमकी देते नीचे श्रीवेद के कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंदकर फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

इधर, श्रीवेद की सूचना पर सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर और इंस्पेक्टर पंकज लवानियां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बाद में पुलिस ने श्रीवेद की तहरीर पर मृतक राहुल और पिता रामफल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बताया जाता है कि राहुल पिता रामफल के साथ ही रहता था। इसी के चलते श्रीवेद ने अपने पिता का भी नाम एफआईआर मेें दर्ज करा दिया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिसौली के अतरपुरा गांव में देवर राहुल ने अपनी भाभी हीराकली की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि राहुल की शादी टूट गई थी। शादी तुड़वाने का आरोप वह अपनी भाभी पर लगा रहा था। इसे लेकर पहले उसने भाभी को गोली मारी, फिर कुंठाग्रस्त होकर खुद फंदे पर लटक गया। वैसे मामले की जांच अभी कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed